Saraikela -kharswan Breaking: थाना के बगल में दुकान से 50 लाख की मोबाइल की चोरी, पुलिसिंग पर सवाल! देखें-घटना सीसीटीवी में कैद

SHARE:

शनिवार को आधा दर्जन घरों में हुई थी चोरी

फतेह लाइव रिपोर्टर

सरायकेला- खरसावां जिला पुलिस को एक हफ्ते के भीतर चोरों ने दूसरी ऐसी चुनौती दी कि पुलिसिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. सरायकेला थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर  गैरेज चौक स्थित दे इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

देखें वारदात सीसीटीवी में कैद

 

बता दे कि ठीक एक हफ्ता पहले बीते शनिवार की रात चोरों ने आरआईटी थाना अंतर्गत अर्थ एंक्लेव में छः घरों का ताला तोड़कर एक करोड़ से भी अधिक के नगदी और जेवरात की चोरी की थी जिसका पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी 

 

 

 

इसी बीच बीती रात सरायकेला थाना से 200 मीटर की दूरी पर स्थित गैरेज चौक स्थित डे इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर दुकान से 40 से 50 लाख रुपए के आसपास के मोबाइल उड़ा लिए हैं. यहां भी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

बताया जा रहा है कि दो की संख्या में चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे से अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे 40 से 50 लाख रुपए के मोबाइल ले उड़े. सुबह 9:00 के आसपास दुकान के मालिक शुभम डे जब दुकान खोलने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सरायकेला थाना पुलिस को दी. सूचना के 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिससे लोगों में जिला पुलिस प्रति नाराजगी देखी जा रही है.

बता दे कि इन दिनों जिले में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. बीते एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है. वैसे देखना यह दिलचस्प होगा कि एक हफ्ते के भीतर हुए दो- दो चोरी की बड़ी घटनाओं का पुलिस कब तक खुलासा करती है. फिलहाल सरायकेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

शुभम डे (दुकान मालिक) ने कहा देखें

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें