Jamshedpur : कदमा डीबीएमएस हाई स्कूल में सोमवार से संगीत नाटक अकादमी के कलाकारों की होगी प्रस्तुति, निशुल्क होगा प्रवेश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के तहत, संगीत नृत्य, नाटक के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए गठित एक स्वायत्त संस्था है. प्रत्येक वर्ष संगीत नाटक अकादमी देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों को पुरस्कृत करती है. सन 2021 में संगीत नाटक अकादमी द्वारा पुरस्कृत कलाकार 11 से 14 मार्च तक जमशेदपुर में अपनी प्रस्तुति देंगे.

पहली बार राष्ट्रीय स्तर के इन कलाकारों की प्रस्तुति डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल, फार्म एरिया में स्थित कलाकृति ऑडिटोरियम में होगी. यह कार्यक्रम डी.बी.एम.एस ट्रस्ट के साथ संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. डी.बी.एम.एस. ट्रस्ट पिछले 50 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपने बहुमूल्य योगदान लौह नगरी में देता रहा है .

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संगीत नाटक अकादमी के चंदनक्यारी स्थित छऊ केंद्र ने स्थानीय समन्वयक के रूप में कार्यक्रम को आयोजित करने में साथ दिया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2019, 2020, और 2021 के संगीत नाटक अकादमी के फैलोशिप और पुरस्कार 2023 फरवरी को विज्ञान भवन नई दिल्ली में प्रदान किया था. ये सभी पुरस्कृत कलाकार अपनी प्रस्तुति जमशेदपुर में 11 ,12 ,13, और 14 मार्च को करेंगे. ये कलाकार कोलकाता, दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, इंफाल, बैंगलोर, मुंबई ,भुवनेश्वर, पुणे ,त्रिचूर, वाराणसी, और पुरुलिया से जमशेदपुर आ रहे हैं.

प्रतिदिन कार्यक्रम का समय 6:30 बजे से 9:30 बजे तक रहेगा

13 मार्च को शास्त्रीय नृत्य पर दो सत्र भी आयोजित किए जाएंगे. जमशेदपुर और आसपास के सभी कलाकार , गुरु शिष्य , संस्थान और संस्कृति कर्मी इस कार्यक्रम में आमंत्रित हैं. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा. इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में कोई एंट्री फी नहीं है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें