Jamshedpur : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राज्य स्तरीय बैठक हजारीबाग में आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राज्य कार्यकारिणी की प्रतिनिधि सभा की बैठक रविवार को हजारीबाग में संपन्न हुई. गौरतलब है कि हर 3 महीने में राज्य के अलग-अलग प्रांतों में एक बैठक राज्य के पदाधिकारी द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमे राज्य के कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी गण शामिल होते हैं. इसके अतिरिक्त सभी जिला से आए पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि गण भी इस बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं. बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई. बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल एआर सिन्हा, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश सचिव चुन्नू कुमार ,प्रदेश उपाध्यक्ष रवि रंजन दुबे उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में गुम्बद बेस की ढलाई हुई, संगत ने की सेवा, सांझी आवाज ने प्रधान को किया सम्मानित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके पश्चात स्वागत संबोधन में सभी जिले से आए प्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों का परिचय एवं स्वागत किया गया. अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल एआर सिन्हा ने सैनिकों को एकजुट रहकर देश के विरुद्ध आवाज उठाने वाली एवं सेना का मनोबल गिराने वाली समस्त वामपंथी शक्तियों के विरुद्ध इकट्ठे रहकर मुकाबला करने का आव्हान किया. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सैनिकों एवं सैन्य मातृशक्तियों के लिए आईडी कार्ड लागू करने का निर्देश दिया गया एवं अगले महीने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. ईसीएचएस एंपानेलमेनट एवं संगठन विस्तार पर बैठक में मौजूद सभी पूर्व सैनिकों एवं मातृ शक्ति ने अपनी राय रखी.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : कदमा गणेश पूजा मैदान से निकलेगा हिन्दू नववर्ष यात्रा – समिति

मौके पर अध्यक्ष ने सेना के अफसरों और जवानों का कंधे से कंधा मिलाकर काम करने एवं देश की संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने में किए गए बलिदानों को भी याद किया. उन्होंने ऐसी सभी शक्तियों के प्रति सतर्क रहने का आह्ववान किया जो देश की गौरवशाली सैन्य इतिहास एवं परंपरा के ध्वज को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं. सभी जिला द्वारा प्रस्तुत किए गए रिपोर्ट में राज्य में संगठन की गतिविधियों एवं राष्ट्रहित, समाजहित एवं सैन्य हित के अनेकानेक कार्यक्रम की जानकारी सभी को साझा की गई. बैठक में धनबाद से किरण शर्मा, बालमुकुंद कुमार शर्मा,आरके सिंह, वहीं रांची से प्रतिमा सिंह, कैलाश कुमार, नारायण प्रसाद नीरा, शिल्पी के साथ जमशेदपुर से विनय यादव, जितेंद्र सिंह, वरुण कुमार, मंजुला, कंचन पूनम, कोडरमा से जयप्रकाश, सूर्य नारायण, लोहरदगा से सूर्य नारायण उराव, बोकारो से इंद्रावती दुबे, ललन प्रसाद, लव कुमार के साथ इस सुयोजित बैठक का आयोजन करने वाली हजारीबाग टीम से डीडी सिंह एवं अन्य शामिल रहे. राष्ट्रगान एवं संगठन गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : धनबाद की एनडीआरएफ टीम ने 15 मिनट में खोजा युवक का शव

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर