Breaking News
जमशेदपुर में कोल्हान की पत्रकारिता का महाकुंभ: एकजुटता के संकल्प के साथ पत्रकारों का सम्मान, साख बचाने का आह्वान, फतेह लाइव न्यूज पोर्टल सम्मानित Jamshedpur Cgpc : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में होगा सेंट्रल दीवान, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब होंगे शामिल Jamshedpur : बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल Jamshedpur : विजया होम्स ग्रुप की ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ 21 नवंबर से, छह आवासीय परियोजनाएं होंगी प्रदर्शित Jamshedpur : 26 नवंबर को रांची में संविधान रक्षार्थ मार्च, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल Jamshedpur : लोयोला प्रिंसिपल की भावुक अपील, बच्चों की सुरक्षा के लिए एक घंटे का ट्रैफिक नियंत्रण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सोमवार से बिरीह भिगोना के साथ छत्तीसगढ़ी समाज की शुरू होगी नवरात्रि ज्वारां पूजा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी समाज द्वारा स्थापित शीतला माता मंदिर में सोमवार से चैत्र नवरात्रि ज्वारा पूजा का विधिवत शुभारंभ होगा, सोमवार को टुईलाडूंगरी, गढ़हाबसा, बागुनहातु, सोनारी, बागबेड़ा, कपाली, उलीडीह, काशीडीह में बिरिह भिगोना के साथ पूजा का विधिवत आरंभ होगा और 9 अप्रैल एकम के दिन ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की जाएगी, शीतला माता मंदिर टुईलाडूंगरी के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की छ्तीसगढ़ में माता बमेलश्वरी की पूजन बड़े धूमधाम से नवरात्रि के अवसर पर की जाती है. जमशेदपुर में छत्तीसगढ़ी समाज द्वारा इस आयोजन को विभिन्न स्थानों पर बड़े धूम धाम के साथ मनाया जाता है. दिनेश कुमार ने बताया की टुईलाडूंगरी शीतला माता मंदिर में इस वर्ष 21अखंड ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जायेंगे जो 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रज्वलित रहेंगे, और 17 को विधिवत शोभा यात्रा निकाल कर विषर्जित की जाएंगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मुक्ति संस्था ने जुमार नदी तट पर 43 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

Gambhir Car Associate Motion Ads

छत्तीसगढ़ की जश गायन मंडली 9 दिनों तक भजन प्रस्तुत करेगी

दिनेश कुमार ने बताया की इस वर्ष छत्तीसगढ़ से जश गायन मंडली को आमंत्रित किया गया है. सोमवार को 11 सदस्यीय मंडली ट्रेन से टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी और जश गीत और माता के भजन 9 दिनों तक प्रस्तुत करेंगी, साथ ही पंचमी दिवस पर भव्य माता जागरण का भी आयोजन टुईलाडूंगरी में किया जा रहा है जिसमे जमशेदपुर के स्थानीय कलाकारों के द्वारा भजन और झांकी प्रस्तुत किए जायेंगे. छत्तीसगढ़ी समाज की अपनी मान्यता है. इस पूजन पर जो भी परिवार तन मन धन से सेवा प्रदान करता है, उसको माता का आशीर्वाद प्रदान होता है और उसके परिवार में सुख शांति और समृद्धि कायम रहती है. समाज की महिलाए और युवा साथी इस कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है. अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की टुईलाडूंगरी मंदिर में 8 अप्रैल को बिरीह भिगोना संध्या 7 बजे और 9 अप्रैल को संध्या 5.30 बजे ज्योत प्रज्ज्वलित कर की जाएगी, पूजा की तैयारी को लेकर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार और विद्युत सज्जा की गई है जो लोगो को आकर्षित कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर