WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डिमना रोड में बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई, लोगों ने पुलिस को सौंपा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

जमशेदपुर के मानगो उलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर पांच में बच्चा चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने सोएब अंसारी की जमकर पिटाई कर दी. हालांकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर सोएब को बताया जिसके बाद उसे उलीडीह थाना ले जाया गया. यहां पहले पुलिस ने सोएब को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. सोएब उलीडीह के हयातनगर का रहने वाला है.

सोएब ने पुलिस को बताया कि वह दूध का कारोबार करता है. वह शंकोसाई रोड नंबर एक से एक गाय और बछड़ा खरीदकर ले जा रहा था. चूंकि दोनों को ले जाने में कठिनाई होती है इसलिए उसने रास्ते में बच्चे को कहा कि वह गाय के बछड़े को ले जाने में मदद करे इसके लिए उसे 100 रुपये देगा. बच्चा मान गया और साथ चलने लगा. कुछ दूर जाने पर बच्चे के पिता ने पीछे से रोका और पूछताछ करने लगे. इतने में ही स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर बच्चे के पिता बिपुल कुमार यादव ने कहा कि वह युवक को नाम से नहीं जानता पर युवक अक्सर उसके घर के सामने से ही गुजरता है. वह जब घर वापस आया तो पत्नी ने बताया कि बच्चा नहीं मिल रहा है. आस-पास के लोगों ने बताया कि बच्चा को एक युवक अपने साथ ले गया. थोड़ी दूर पर युवक को रोककर बात ही कर रहा था तभी स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में पीटना शुरु कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर