Breaking News
जमशेदपुर में कोल्हान की पत्रकारिता का महाकुंभ: एकजुटता के संकल्प के साथ पत्रकारों का सम्मान, साख बचाने का आह्वान, फतेह लाइव न्यूज पोर्टल सम्मानित Jamshedpur Cgpc : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में होगा सेंट्रल दीवान, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब होंगे शामिल Jamshedpur : बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल Jamshedpur : विजया होम्स ग्रुप की ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ 21 नवंबर से, छह आवासीय परियोजनाएं होंगी प्रदर्शित Jamshedpur : 26 नवंबर को रांची में संविधान रक्षार्थ मार्च, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल Jamshedpur : लोयोला प्रिंसिपल की भावुक अपील, बच्चों की सुरक्षा के लिए एक घंटे का ट्रैफिक नियंत्रण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : राजस्थान दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखेगी राजस्थानी संस्कृति की झलक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाडी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा 16 अप्रैल मंगलवार की शाम को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन के सामने घालभूम क्लब मैदान में राजस्थान दिवस (आपणो राजस्थान कार्यक्रम) धूमधाम से मनाया जायेगा. इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखेगी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला मारवाड़ी सम्मेलन की सारी शाखाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं और निमंत्रण कार्ड जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है. व्हाट्सएप्प के माध्यम से भी सदस्यों को पर्सनल निमंत्रण भेजा जा रहा है. इस आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राजस्थान से कलाकार आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : JAMSHEDPR : मकदमपुर में जेएमएम नेता मनोज नाहा के स्क्रैप टाल में आरपीएफ का छापा, मुंशी समेत पांच गिरफ्तार, संचालक फरार

Gambhir Car Associate Motion Ads

विभिन्न सांस्कृतक कार्यक्रम का होगा आयोजन

इस संबंध में जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि आपणो राजस्थान कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कठपुतली नाच, मेहंदी, टैटू, बच्चों के लिए झूला, लाख की चूड़ी, मिट्टी के बर्तन, ऊँट की सवारी, चोखी ढाणी, राजस्थानी व्यंजन, चूर्ण, तोता पंडित, शूटिंग, सेल्फी कार्नर, बच्चों के लिए बासुरी, टॉफी कैंडी, कॉटन कैंडी, झालमुरी, चटपटी, पॉपकॉर्न, आइस क्रीम, पुचका, कचोरी चाट, बाबा चाट, मगोडी-पापड-अचार-खजला के काउंटर, राजस्थानी स्टोर इत्यादि होगा. मुकेश मित्तल ने बताया कि आपणो राजस्थान कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी करेंगे. मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार लोहिया और सम्मानित अतिथि के तौर पर सरयू राय (विधायक, जमशेदपुर पूर्वी) एवं अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव कैलाशपति तोड़ी शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें :  Saraikela Bjp : थानेदार की गलती से एसपी पर ही न गिर जाए गाज,गीता कोड़ा को ग्रामीणों द्वारा घेरने का मामला पहुंचा चुनाव आयोग

समाज के सभी लोगों से पारम्परिक राजस्थानी परिधान में आने का किया अनुरोध

मुकेश मित्तल ने कार्यक्रम में आने वाले समाज के सभी गणमान्य लोगों से वाहनों की पार्किंग आम बागान मैदान में करने का अनुरोध किया है ताकि किसी को भी परेशानी नहीं हो और सड़क पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न नहीं हो. उन्होंने बताया कि इस आयोजन में पूर्वी सिंहभूम जिला के हर क्षेत्र सहित पड़ोसी जिला से भी हजारों की संख्या में समाज के बुजुर्ग, युवा एवं नारी शक्ति शामिल होंगे. उन्होंने समाज के सभी लोगों से पारम्परिक राजस्थानी परिधान में आने का अनुरोध किया है. उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे, महिलाएं, पुरुष और युगल जोड़ी को सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी ड्रेस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आवासीय सोसाइटी में 18+ आयु के मतदाताओं के सत्यापन को लेकर चला जांच अभियान

मारवाड़ी समाज के लिए राजस्थान दिवस एक अद्वितीय पर्व है

मालूम हो कि राजस्थान प्रदेश की स्थापना 30 मार्च, 1949 को राजपुताना नाम से की गई थी, जिसे बाद में बदलकर राजस्थान नाम दिया गया. मारवाड़ी समाज के लिए राजस्थान दिवस एक अद्वितीय पर्व है, जो किसी भी त्योहार से कम नहीं है. यह अवसर राजस्थानी संस्कृति और राजस्थानी राज्य के गौरव को साझा करता है. चूंकि खाटू श्याम जी का मेला और होली का पर्व 30 मार्च के कम अंतराल में पड़ा था, इसलिये इस साल 16 अप्रैल को राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय 07 अप्रैल की बैठक में लिया गया. जिसमें युवा, बुजुर्ग और नारी शक्ति ने भाग लिया ताकि राजस्थान दिवस को एक यादगार पल बनाते हुए मारवाड़ी समाज की एकता का परिचय दिया जा सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर