Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : मानगो में हुए सन्नी यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के साथ सात गिरफ्तार, अंदर पढ़ें क्यों की हत्या 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो उलीडीह ओपी क्षेत्र के एनएच 33 स्थित वसुंधरा इस्टेट के पास अपराधियों ने हाइवा चालक सन्नी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मंगलवार को पुलिस ने इसका खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने सात अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीर सिंह उर्फ छोटू, राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा, अर्जुन महतो उर्फ अर्जुन बच्चा, राहुल राय, अभिषेक साह, रौनक शर्मा और आशीष बर्मन शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 देसी पिस्टल, 3 देसी कट्टा, 11 जिंदा गोली, घटना में प्रयुक्त दो बाइक और एक ऑटो बरामद की है.

घटना को अंजाम देने के बाद हाईवे की ओर भागे

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया किभाई का बदला लेने के लिए की सन्नी की हत्या की गई. एसएसपी ने बताया कि प्रदीप सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए सन्नी की हत्या की थी. प्रदीप के अनुसार कुछ दिनों पूर्व सन्नी उसके घर आकर हंगामा कर रहा था. इसके बाद से प्रवीर ने अपने साथियों के साथ सन्नी की हत्या का प्लान बनाया. राहुल बच्चा सन्नी की रेकी कर रहा था. एनएच पर सन्नी को अकेला देख राहुल बच्चा ने फोन पर जानकारी दी. इसके बाद एक बाइक पर सवार होकर राहुल सिंह, और अर्जुन के साथ पहुंचे और सन्नी पर फायरिंग कर दी. राहुल सिंह बाइक चला रहा था और प्रवीर बीच में बैठा था. बाइक के पीछे अर्जुन बच्चा बैठा था. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बाइक से घाटशिला की ओर भाग गए.

हुरलुंग के पास से हुई गिरफ्तारी

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे में ही अभिषेक और रौशन को गिरफ्तार किया गया. दोनो से पूछताछ में पता चला की सभी अपराधी हुरलुंग के पास ईट भट्टा में छुपे थे और राज्य से भागने की फिराक में थे. इससे पूर्व पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. घटनास्थल पर प्रवीर सिंह, राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा और अर्जुन महतो मौजूद थे. वहीं राहुल राय और आशीष बर्मन ने रेकी की थी जबकि अभिषेक और रौशन ने भागने में मदद की थी. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर