WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : “तेलगु भाषी कथाकार रन्दी सत्यनारायण राव की बाल कहानी संग्रह का लोकार्पण”

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार रन्दी सत्यनारायण राव की दो बाल कहानी संग्रह पुस्तकें “आहाना की उदारता” तथा “वह लौट आई” का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा ने की. दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई. सरस्वती वंदना डॉ. वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने प्रस्तुत किया. स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी ने दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमूरी बाजार में शार्ट सर्किट से लगी आग, घर का सारा सामान जलकर खाक

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाषा की सरलता तथा सुघड़ता प्रशंसनीय है

लोकार्पित पुस्तक “वह लौट आई” पर पाठकीय प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिव्येन्दु त्रिपाठी ने कहा कि ‘वह लौट आई’ में संकलित कहानियाँ बाल मन को गहराई से अभिव्यंजित करती हुई बच्चों को यथार्थ जीवन से जोडती है, जबकि ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने “आहाना की उदारता” पर बोलते हुए कहा कि ‘आहना की उदारता’  में रोचक बाल कहानियों का संकलन है. भाषा की सरलता तथा सुघड़ता प्रशंसनीय है. इसके बाद रचनाकार का परिचय वसंत जमशेदपुरी एवं कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष यमुना तिवारी ‘व्यथित’ द्वारा दी गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 23 जून को ‘अर्पण’ का महा रक्तदान शिविर, टीम लीडरों के साथ काले ने बनाई रणनीति

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर मुख्य रुप से अशोक पाठक स्नेही, नीता सागर चौधरी, सुरेश चन्द्र झा, हरिहर राय चौहान, लक्ष्मी सिंह, ममता कर्ण, नीलाम्बर चौधरी, कैलाश नाथ शर्मा “गाजीपुरी”,  जितेश तिवारी, डॉ. संजय पाठक सनेही, शिव नन्दन सिंह, मुकेश रंजन, अनुज प्रसाद, अनिता निधि, वीणा कुमारी नंदिनी, डॉ. उदय प्रताप हयात, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, विश्व नारायण शिल्पी, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, विजय लक्ष्मी वेदुला सहित अनेक साहित्यकारों की उपस्थिति रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर