Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो नशा मुक्ति केंद्र में दर्जनों युवकों ने किया हमला, पुलिस को भी नहीं बख्शा, हंगामा,  कांग्रेस नेता की पैरवी थाना में हो रही हावी, देखें – cctv और Video

SHARE:

आस पड़ोस के दुकान, होटल और खड़े वाहन को भी किया क्षतिग्रस्त

भाजपा नेता विकास सिंह को हमलावर के समर्थक मोहम्मद राजा ने मामले में दखल नहीं करने की दी धमकी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मानगो डिमना मुख्य सड़क स्थित उलीडीह थाने के महज पचास मीटर दूरी पर स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर दर्जनों की संख्या में हरवे हथियार से लैस युवकों ने मंगलवार को हमला कर दिया। नशा मुक्ति केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की गई। केंद्र में कार्य कर रहे तीन लोगों को डंडा, रॉड और हथौड़े से भरपुर पिटाई की।

नशा मुक्ति केंद्र में तोड़फोड़ करने के बाद अपराधियों ने डिमना मुख्य सड़क स्थित होटल में तोड़फोड़ की। बीच सड़क में जा रहे टेंपो वाले को मारा। ठेले वाले, खोमचे वाले भी को भी अपना शिकार बनाया। जो सामने दिखा उसकी भरपुर पिटाई की गई। हद तो तब हो गई जब बीच सड़क में अपराधियों का तांडव देखकर मौके में पुलिस पहुंची तो पुलिस वाले पर भी अपराधियों ने हमला कर दिया।

अपराधियों के हमले से पुलिस को कुछ देर के लिए पीछे हटना पड़ा, फिर अतिरिक्त पुलिसबल मौके में पहुंच कर अपराधियों को पड़कर थाने में लाकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधी खुलेआम सड़क में चिल्ला चिल्ला कर मंत्री के पैरवी का हवाला देते हुए पुलिस को चुनौती दे रहे थे। अपराधियों के पक्ष में सैकड़ो की संख्या में विशेष समुदाय के लोगों का जमवाड़ा भी उलीडीह थाने में लगने लगा।

अपराधियों के मार से घायल लोगों ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी। सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह ने उलीडीह थाने में पहुंचकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाने में मौजूद अपराधियों के समर्थक मोहम्मद राजा एवं मंजर खान ने विकास सिंह को वापस चले जाने की हिदायत दी। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की कोई कितना भी बड़ा ऊंची पैरवी वाला हो अथवा ऊंची रसूख रखता हो। कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है।

पुलिस के साथ साथ आम राहगीरों ऊपर हमला करना सीधे-सीधे जिला प्रशासन को चुनौती देना है। मौके में पहुंचे भाजपा नेता ने मामले की जानकारी जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को देते हुए दोषियों में कार्रवाई करने की बात कहीं। हमलावर के समर्थक ऊंची आवाज में अपराधियों को नहीं छोड़ने पर रोड जाम करने का हवाला दे रहे थे।

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने अपने समर्थकों के साथ (जिला प्रशासन मत घबराना आपके साथ है सारा जमाना) का नारा बुलंद किया। मामला बढ़ता देख मौके में पटमदा डीएसपी ने पहुंचकर स्थिति को काबू किया। चोट लगे लोगों को इलाज करने के लिए एमजीएम अस्पताल भेजते हुए उनके परिजनों को अपराधियों को जेल भेजने की बात कही।

मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा रहा है कि कांग्रेस के नेता इस्माइल आजाद अपने समर्थकों के साथ तांडव मचा रहे हैं और बन्ना गुप्ता के नाम का हवाला देकर भय पैदा करने का काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि घटना के बाद थाना में कांग्रेस नेता की पैरवी हावी हो रही है। मामला रफा दफा करने की कोशिश की जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर