WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोलमुरी देबुन बगान में रेलवे भूखंड पर बेधड़क चल रहा अवैध स्क्रैप टाल, ईडी और रेल मंत्रालय मामला पहुंचने पर Rpf में मचा हड़कंप, अंदर पढ़ें एक और सेटिंग की खबर

SHARE:

सीकेपी डिवीजन के रेलवे अधिकारियों पर संरक्षण देने का आरोप, जांच के आदेश, भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाया है मामला

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटानागर में रेलवे स्क्रैप का खेल एक बार फिर सुर्खियों में बन गया है. वैसे तो यहां छोटे बड़े तीन दर्जन से अधिक स्क्रैप टाल में यह खेल सेटिंग गेटिंग से फल फूल रहा है, लेकिन एक नए खुलासे से चक्रधरपुर डिवीजन आरपीएफ में खलबली मच गई है. दरअसल, दक्षिण पूर्वी रेलवे चक्रधरपुर डिवीजन के अधिकारियों पर मिलीभगत से गोलमुरी के देबुन बगान में रेलवे भूखंड अतिक्रमण कराकर अवैध स्क्रैप टाल को संरक्षण देने का आरोप लगा है. भाजपा नेता अंकित आनंद ने इस मामले में गुरुवार देर शाम ट्वीट करते हुए ईडी और रेलवे मंत्रालय तक शिकायत पहुंचाई है और संज्ञान लेकर इस संलिप्तता की जांच कराने की मांग उठाई है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मामला सामने आने के कुछ ही समय बाद दक्षिण पूर्वी रेलवे की आरपीएफ ने चक्रधरपुर डिवीजन की रेलवे पुलिस फ़ोर्स को मामले में त्वरित कार्यवाही का निर्देश जारी किया है. उधर शिकायतकर्ता भाजपा नेता अंकित आनंद ने प्रवर्तन निदेशालय और रेल मंत्री अश्विनी वैश्वव से मांग की है कि, सीकेपी डीआरएम के नेतृत्व में जाँच दल का गठन कर गोलमुरी के देबुन बगान में अवैध स्क्रैप टाल के विरुद्ध कार्रवाई हो.

भाजपा नेता ने आरोप लगाया है की रेलवे सीकेपी डिवीजन के संपदा विभाग के कुछ अधिकारियों की संलिप्तता और संरक्षण में देबुन बगान में अवैध स्क्रैप टाल संचालित हो रहा है, जो की पूरी तरह से अवैध और गैर कानूनी है. उक्त अवैध स्क्रैप टाल कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के नेता दिबेश राज उर्फ़ राजा का है. अवैध स्क्रैप का कारोबार राजा अपने पिताजी देबुन प्रसाद और भाई रौनक एवं कुछ नशेड़ी और आपराधिक किस्म के गुर्गों के साथ करता है.

दिबेश राज को अवैध कारोबार में स्थानीय सिदगोड़ा थाना का संरक्षण मिलता है. इधर रेलवे भी अब देबुन बगान के अवैध स्क्रैप टाल के विरुद्ध जांच शुरू करेगी. भाजपा नेता ने कहा की फिल्हाल वे जांच का इंतेज़ार करेंगे. यदि रेलवे की जांच सही दिशा में नहीं होगी, तो वे उचित फोरम पर आपत्ति दर्ज करेंगे. जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायालय में देबुन बगान में संचालित अवैध स्क्रैप टाल के खिलाफ़ परिवाद दायर करेंगे.

बर्मामाइंस में नया स्क्रैप टाल खोलने की तैयारी

इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेटिंग गेटिंग के बीच कैरेज कॉलोनी में एक स्क्रैप टाल में रेलवे का फिटिंग खपाने की योजना भी बन रही है. विश्वासनीय सूत्र बताते हैं कि आरपीएफ के एक स्पेशल जवान ने उक्त अवैध कार्य में भूमिका निभाई है. पिछले दिनों स्टार टॉकीज के पास पेट्रोल पंप के सामने भी एक टाल खुला था. यहां संचालक की एक जवान से अनबन हुई. उसके बाद उसे जेल भेजा गया था. उसी के बाद कैरेज कॉलोनी में दूसरे संचालक की पीठ पर हाथ रखा गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर