Jamshedpur : विहिप- बजरंगदल ने जुबली पार्क एवं गोविंदपुर में स्कूली बच्चों के साथ योग दिवस मनाया 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विहिप –  बजरंगदल जमशेदपुर महानगर के बैनर तले संगठन के सदस्यों ने साकची स्थित जुबली पार्क और गोविंदपुर मे स्कूली बच्चों के साथ योग दिवस मनाया. निरोग और उत्तम स्वास्थ्य शरीर हेतू प्राचीन काल मे ही हमारे पूर्वज ऋषि मुनियों द्वारा योग की क्रियाओं की खोज की गई.  जिससे मनुष्य शरीर विभिन्न रोग से सदा मुक्त रहे तथा आंतरिक रूप से शरीर मजबूत और स्वस्थ रहे जिससे मनुष्य का जीवनकाल रोगमुक्त और दीर्घायु बना रहे.

योग दिवस के मौके पर विहिप विभाग विशेष संपर्क प्रमुख एवं प्रांत प्रचार टोली सदस्य हरेराम ओझा , जिला से मंत्री चंद्रिका भगत , उपाध्यक्ष गोपी राव, सहमंत्री उतम कुमार दास,  बजरंगदल सह संयोजक चंदन दास,  दुर्गावाहिनी संयोजिका पूनम रेड्डी, सोनारी प्रखंड मंत्री राजेश ठाकुर, कदमा प्रखंड संयोजिका लक्की कर्मकार,  बजरंगदल सहसंयोजक रोहित जगदल्ला जी व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर