Cgpc Breaking : गुरु रामदास भलाई केंद्र स्वास्थ्य सेवा शुरू करेगी सीजीपीसी, निःशुल्क होगी सेवा

SHARE:

अगले सप्ताह से होगी शुरुआत, सात दिन सात चिकित्सक देंगे सेवा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कोल्हान में सिखों की सिरमौर संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) जल्द ही गुरु रामदास भलाई केंद्र के नाम से स्वास्थ सेवा शुरू करेगी। कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और चेयरमैन सरदार शैलेंदर सिंह ने सोमवार को इस पुनीत कार्य की घोषणा की।
कमिटी के दोनों ही वरिष्ठ पदाधिकारियों ने घोषणा करते हुए बताया कि आगामी पखवाड़े में स्वास्थ केंद्र को शुरू करने की योजना है। जहां जमशेदपुर के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ परामर्श दिया जायेगा। फ़िलहाल छोटे रूप में शुरू कर धीरे-धीरे संगत के सहयोग से इसकी सेवाएं और बढ़ाकर इस शुरुआत को अस्पताल का रूप देने की योजना है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भगवान सिंह और शैलेंदर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर के दन्त चिकित्सक डॉ हरविंदर सिंह के अलावा डॉ पीके साहू (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ अमरजीत सिंह (होम्योपैथि) व डॉ राजेंद्र सिंह (जनरल फिजिशियन) ने अपनी सेवायें देने के लिए हामी भरी है। उन्होंने कहा कि सातों दिन सात डॉक्टर निशुल्क अपनी सेवाएं देंगे। घोषणा के दौरान भगवान सिंह, शैलेंदर सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष, गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू, सुरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंदर सिंह छिंदे, हरविंदर सिंह गुल्लू, अमरीक सिंह भी मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें