Jamshedpur : विधायक सरयू राय की पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष को जेल से मिली जान मा*रने की धमकी

SHARE:

एसएसपी को शिकायत कर दिया गया अल्टीमेटम

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा को जेल से जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले को लेकर अमित शर्मा ने एसएसपी से लिखित शिकायत की है। अमित शर्मा ने बताया कि वे 23 जून को अपने परिवार संग दीघा घूमने गए थे। सोमवार देर शाम उन्हें 7464078147 नंबर से कई बार व्हाट्सएप में फोन आया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jharkhand : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित, मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर दी जानकारी

फोन उठाने पर कहा गया कि तुम विधायक सरयू राय के करीबी हो, सूर्य मंदिर के मामले से दूर रहो। फोन करने वाला सूर्य मंदिर के दायित्वधारी का बेटा है और उसने कहा कि वह रांची जेल से बोल रहा है। उसने धमकी भरे अंदाज में बोला कि बर्मामाइंस के कंटेनर यार्ड में बम फेंकवाकर सभी सदस्यों की हत्या करवा देंगे। अमित ने बताया कि बर्मामाइंस में उनका लेबर सोसाइटी का काम चलता है जहां कई मजदूर जुड़े हुए हैं।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का लिया नाम

अमित ने बताया कि फोन करने वाले ने झारखंड के एक पूर्व मुख्यमंत्री का नाम लेते हुए कहा कि तुरंत इस मामले से निकल जाओ, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। दो साल पूर्व छठ घाट वाले मामले को अंकित करते हुए कहा गया कि पहले तो सरयू समर्थकों की पिटाई हुई थी, अब हत्या होगी।

अमित ने बताया कि ये मफिया तत्व डर बनाने के लिए सूर्य मंदिर की जमीन हड़पने के लिए लोगों को दहशत में रखकर सरयू समर्थकों को हतोत्साहित करना चाहते हैं। अमित ने कहा कि कंटेनर यार्ड में किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार कई लोग होंगे। उन्होंने 29 जून तक कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर कंटेनर यार्ड के पास तीन दिवसीय धरने की चेतावनी दी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर