Big News : स्क्रैप कारोबारी बबलू जयसवाल जीएसटी घोटाला में गिरफ्तार, छह माह से विभाग की रडार पर था बबलू, देखे – video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शहर के जाने माने स्क्रैप कारोबारी बबलू जयसवाल उर्फ ज्ञानचंद जयसवाल को जीएसटी घोटाला आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जीएसटी विभाग बीते छह माह से बबलू की गतिविधि पर नजर बनाए हुए थी। सोमवार रात जीएसटी विभाग के कर्मी बबलू के सर्किट हाउस स्थित आवास पहुंचे और उन्हे गिरफ्तार कर ले गए। बबलू से पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

इसके पूर्व इस मामले में जीएसटी विभाग ने विक्की भालोटिया, अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता और शिवदौड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जिनसे पूछताछ में बबलू का नाम सामने आया था। इस मामले में मुख्य अभियुक्त रांची निवासी विवेक नरसरिया अब तक फरार है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : विधायक सरयू राय की पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष को जेल से मिली जान मा*रने की धमकी

5000 करोड़ से ज्यादा का घोटाला आया सामने

सूत्रों की माने तो अब तक गिरफ्तार विक्की भालोटिया, शिवदौड़ा, अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता ने 5000 करोड़ से ज्यादा का जीएसटी घोटाला किया है। वहीं बबलू ने 300 करोड़ से ज्यादा का जीएसटी घोटाला किया है। बबलू इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए जीएसटी घोटाले को अंजाम देते थे। ये सभी घोटाला अकेले जमशेदपुर से ही किया गया है। फिलहाल आरोपी बबलू को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर