Breaking News
Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव

Jamshedpur : बालक और बालिकाओं के लिए फुटबॉल और बालक वर्ग में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 29 जून को

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड एवं जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम खेल शाखा के संयुक्त तत्वाधान में कोल्हान प्रमंडल में बालक और बालिकाओं के लिए फुटबॉल और बालक वर्ग में तीरंदाजी, आवासीय क्रीडा प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षुओं के रिक्त स्थानों को भरने हेतु एक दिवसीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2024 -25 का आयोजन आगामी 29 जून 2024 दिन – शनिवार को आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की योजनाओं को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

फुटबॉल खेल के खिलाड़ियों (बालक और बालिकाओं) हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर के तीनप्लेट स्पोर्ट्स कंपलेक्स और तीरंदाजी हेतु जमशेदपुर के ही बर्मामाइन्स स्थित एईसी ग्राउंड (नियर बीपीएम स्कूल ) का चयन किया गया है। उक्त दोनों ही क्रीडा स्थलों पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को पूर्वाहन 9:00 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है । इस प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल में अवस्थित तीनों जिलों – पूर्वी सिंहभूम , पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

प्रतिभागी प्रशिक्षुओं की आयु 10 से 14 वर्ष के बीच होना चाहिए । अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण -पत्र, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र यदि हो तो लाना अनिवार्य है। कोल्हान प्रमंडल में अवस्थित आवासीय क्रीडा प्रशिक्षण केंद्रों ( उत्क्रमित विद्या मंदिर चक्रधरपुर, आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र (बालक) – रिक्त संख्या- 05 (पांच), और आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां (बालक) – रिक्त संख्या – 05 (पांच), बालकों हेतु कुल रिक्त संख्या -10, उत्क्रमित विद्या मंदिर चक्रधरपुर, आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र (बालिका), रिक्त संख्या 05 (पांच) हैं। तीरंदाजी खेल में बालक हेतु आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र दुगनी सरायकेला खरसावां में रिक्त पद की संख्या- 01 ( एक ) है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर