Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा से बागबेड़ा में चापानल बोरिंग का कार्य शुरू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा से बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत रोड नंबर 5 स्थित अनिल सिंह के घर के पीछे चापाकल बोरिंग का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, उमेश पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर, अगरबत्ती दिखाकर पूरे मंत्रोउच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर बोरिंग कार्य प्रारंभ करवाए।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर पीपुल्स अकादमी के छात्र छात्राओं को बताएं नशे से होने वाले नुकसान, दिलाई शपथ

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच में मिठाइयां भी बबांटी गई। चापाकल बोरिंग होने से स्थानीय लोगों के बीच पानी की समस्या का समाधान होगा। बोरिंग करने से स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि यह बोरिंग 400 फीट करनी है। बागबेडा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत शेष चिन्हित स्थानों पर जल्द से जल्द बोरिंग करवा कर स्थानीय लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, उमेश पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे के अलावे मृत्युंजय कुमार, लालबाबू ,अनिकेत, सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर