WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सोनारी में पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने फां*सी लगाई, पहली पत्नी के घर से पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सोनारी थाना अंतर्गत खुंटाडीह ए ब्लॉक निवासी 30 वर्षीय पिया धीबर ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिया का शव बुधवार सुबह घर पर फंदे से लटका पाया गया। घटना की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाने लगे। वहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा से बागबेड़ा में चापानल बोरिंग का कार्य शुरू

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परिजनों ने बताया कि पिया बांकुड़ा की रहने वाली थी। वह पूर्व से शादीशुदा थी। सोनारी के रहने वाले कृष्णा ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देते हुए पिया को उसके पति से अलग कर दिया। कृष्णा भी पूर्व से शादीशुदा है। वह सोनारी के खूंटाडीह में पिया को किराए के मकान में रखता था, जबकि पहली पत्नी सोनारी के ही बिरसा बस्ती में रहती है। पिया तीन माह की गर्भवती भी थी। घटना के बाद पुलिस ने कृष्णा को उसकी पहली पत्नी के घर से हिरासत में ले लिया है।

सुसाइड नोट में पिया ने लिखा है कि कृष्णा अक्सर पैसों की मांग करता है। पैसों के लिए मारपीट करता है। इसमें उसकी मां और बहन भी उसका साथ देती है। उसने 10 हजार की मांग की। नहीं देने पर मारपीट किया। कृष्णा उसे छोड़ भी नहीं रहा है। जिससे वह काफी प्रताड़ित हो रही है। पिया ने लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार कृष्णा उसकी मां और बहन है। इधर, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर