SE. Railway : रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते हुए युवती प्लेटफॉर्म में गिरी, रोंगटे खड़े कर देने वाली देखें – Video

SHARE:

रांची रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजे हुई घटना, युवती सुरक्षित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक युवती चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर गई. यह घटना देख वहां मौजूद यात्रियों के रोंगटे खड़े कर दिए. जैसे ही युवती ट्रेन के नीचे गिरी. ऑपरेशन सेवा के तहत आरपीएफ के कर्मचारी तत्काल उसकी मदद के लिए पहुंच गए. आरपीएफ के कर्मचारियों ने ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच रेलवे लाइन के किनारे गिरी युवती को किसी तरह खींचकर बाहर निकाला।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह  भी पढ़े : Ranchi/Jamshedpur : देवेंद्र,अभिषेक और चरणजीत को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, AISMJWA में जिला से लेकर प्रदेश तक में बदलाव के संकेत

तमिलनाडु के लिए ट्रेन पकड़ने चान्हो से रांची आई थी युवती

प्राथमिक चिकित्सा के बाद युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया. युवती ने अपना नाम मोनिका कुमारी बताया है. उसकी उम्र 21 वर्ष है. उसके पिता का नाम बिरसा उरांव है. युवती रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के डाकघर ताला गांव की रहने वाली है. उसे 13351 धनबाद-अलप्पुझा एक्सप्रेस से तमिलनाडु जाना था।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर