WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

विवाहिता को भगाकर चार दिनों तक किया यौन शोषण, अब न्याय के लिए भटक रही महिला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईयांडीह गांव में विवाहित महिला को शादीशुदा व्यक्ति द्वारा भाग ले जाने के बाद चार दिनों तक साथ में रखकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर महिला समिति के सदस्यों ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

सुनसान स्थान पर दिया था शरण
चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह गांव में विवाहित महिला को स्थानीय डॉक्टर लायक नामक व्यक्ति झांसा देकर भाग ले गया था. आरोपी ने महिला को भुइयांडीह गांव में ही एक सुनसान जगह पर बने चारदीवारी के अंदर रखकर चार दिनों तक उसका यौन शोषण किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

महिला को छोड़ भागा आरोपी
चार दिनों के बाद डॉक्टर लायक महिला को छोड़कर भाग खड़ा हुआ. इधर शोषण की शिकार महिला ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी. इसके बाद स्थानीय गांव की महिला समिति ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वह भागने में सफल रहा.

मुखिया और जिला परिषद ने नहीं ली सुधि
मामले में स्थानीय मुखिया और जिला परिषद सदस्य से भी गुहार लगाई है.सभी ने मामले को रफा -दफा करने का सलाह दी थी. इधर महिला समिति द्वारा पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए चांडिल थाना में भी शिकायत की गई है. हालांकि पुलिस द्वारा अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है. गांव की महिला समिति सदस्यों ने बताया कि मुखिया समेत जिला परिषद सदस्य ने मामले में उदासीनता दिखाई है.

पूर्व में भी लगाया था यौन शोषण का आरोप
भुइयांडीह गांव निवासी डॉक्टर लायक पर पूर्व में भी महिला के साथ जबरन संबंध स्थापित कर शोषण किए जाने संबंधित गंभीर आरोप लगा था. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अपराधिक कांडों में शामिल रहा है. पूरे मामले को लेकर महिला समिति ने आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इधर मामले को लेकर स्थानीय चुलबुल पंचायत की मुखिया करुणा सिंह ने भी घटना में शामिल व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर