Jamshedpur : वेडिंग फोटोग्राफी की मेगा वर्कशॉप 23 जुलाई को, गोलमुरी में हुआ पोस्टर का विमोचन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर की ओर से आगामी 23 जुलाई को वेडिंग फोटोग्राफी का मेगा वर्कशॉप होना तय हुआ है।
इस संदर्भ में सोमवार को संस्था के दर्जनों सदस्यों ने मिलकर गोलमुरी पार्क में एकत्रित होकर पोस्टर विमोचन किया. साथ ही यह प्रण भी लिया गया कि आगे भी हम अपने फोटोग्राफर भाइयों के लिए इसी तरह का फोटोग्राफी पर आधारित शिक्षण और प्रशिक्षण का कार्यक्रम करवाते रहेंगे, जिससे हमारे फोटोग्राफर भाइयों को तकनीकी सहायता मिल सके और वे अपने फोटोग्राफी व्यापार को और अधिक ऊंचाई में लेकर जा सके. इस कार्यशाला के प्रशिक्षु मानसी ठक्कर हैं, जो की फोटोग्राफी एजुकेटर संस्थान मुंबई से जुड़ी हैं।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : द गबरूस मानगो की टीम श्री हेमकुंड साहेब यात्रा के लिए निकली

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सुश्री मानसी ठक्कर का यह कार्यशाला पूरे झारखंड में पहली बार हो रहा है और वह भी सबसे पहले जमशेदपुर में। यह पूरे जमशेदपुर के फोटोग्राफर भाइयों के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक केसरी एवं सचिव रुपेश कुमार, कोषाध्यक्ष सोमेन सरकार, सह-सचिव दलजीत सिंह के साथ संस्थापक सदस्यों में अभिमन्यु कुमार, टी सुभाष बालाजी, उज्जवल दत्ता एवं कार्यकारी सदस्यों में रंजीत सिंह गाबरी, अवधेश कुमार, मनोज कुमार, इत्यादि शामिल थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें