WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गिनाई केंद्रीय बजट 24 की खूबियां, कहा- दस साल में भारत की बदली तस्वीर और तकदीर को आगे ले जाना वाला है यह बजट, रक्षा सामग्री में 70 प्रतिशत से अधिक देश बना आत्मनिर्भर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राँची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को कहा कि इस वर्ष का आम बजट नए भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता को समर्पित है। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जो तस्वीर एवं तकदीर बदली है। उसे आगे ले जाना वाला यह बजट है। श्री सेठ शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में केंद्रीय बजट पर आधारित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जिला महामंत्री अनिल मोदी, मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रबुद्धजन सम्मलेन को किया संबोधित, कहा- बजट में गरीब, महिला, युवा एवं अन्नदाता के साथ रक्षा बजट पर किया गया फोकस

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बिस्टुपुर स्थित चैंबर भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह नया भारत मोदी का भारत है। जो ना झुकता है और ना रुकता है। बल्कि दुनिया के शक्तिशाली देशों से आँख में आँख डालकर बात करने वाला भारत है। इसलिए दुनिया आज भारत की ओर आकर्षित हो रही है एवं दुनियाभर में भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। हम सब जानते है कि पहले भारत के प्रति दुनिया का दृष्टिकोण कैसा था लेकिन अब दुनिया भारत को एक सम्मान और आशा भरी नजरों से देख रही है। दुनिया के सशक्त राष्ट्राध्यक्ष भी सारे प्रोटोकॉल तोड़कर मोदी जी से गले मिलने आ रहे है।

उन्होंने कहा कि रुस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में मोदी का नया भारत ने सिर्फ़ अपने देश ही नही बल्कि दुनिया भर के 28 से ज़्यादा देशों के विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक यूक्रेन से निकालने का काम किया। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से पहले का भारत अपने सेनाओं के बुलेटप्रूफ जैकेट एवं जरूरी गोला बारूद जैसे अन्य जरुरी सामान के लिए तरस रही थी। लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले भारत में 6 लाख 22 हज़ार करोड़ का रक्षा बजट इस बार पेश किया गया। रक्षा सामग्री में आयातक से अब 4 दर्जनों देशों से ज़्यादा को निर्यातक करने वाला भारत है एवं सेना के 70% रक्षा सामग्री में हम आत्मनिर्भर हो गए है जो 10 साल पहले असंभव सा प्रतीत होता था। बजट पेश होने के तुरंत बाद अपनी पहली ही कैबिनेट मीटिंग में मोदी जी ने 4473 करोड़ की लागत से 137 किमो पत्थलगांव और राँची के बीच 4 लेन एक्सप्रेस-वे बनने का तौफा झारखंडवासियों को दिया जो आर्थिक कॉरिडोर का भी काम करेगी। जो अब मुंबई से कोलकाता जा सकेगी।

श्री सेठ ने कहा कि यह बजट कृषि उत्पादन को बढ़ाने एवं युवाओं की स्किल डेवलपमेंट को बढ़ाने वाला बजट है। रोजगार सृजन से लेके समावेशी मानव संसाधन का विकास, विनिर्माण, सेवा एवं शहरी विकास, जहां ऊर्जा सुरक्षा हो, आधारभूत संरचना का विकास हो, अनुसंधान और विकास हो। जहाँ अगली पीढ़ी के लिए एक आयाम हो। यह बजट पीएम नरेंद्र मोदी की बताई चार जातियां ग़रीबी, युवा, महिला एवं किसान के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध बजट है। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के सुविधओं एवं सुरक्षाओं के लिए 40 करोड़ से बन रही विभिन्न महिला होस्टल का भी एवं शिशुगृह का भी जिक्र किया। आंगनबाड़ी केंद्रों के आधुनिकीकरण एवं सुसज्जितकरण के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। युवाओं के लिए देश के टॉप 500 कंपिनयों में युवाओं को इंटर्नशिप एवं 5 हज़ार रुपये छात्रवृत्ति का प्रावधान भी किया गया है। कौशल विकास के आधुनिकीकरण पर भी विशेष जोड़ इस बजट में किया गया है।

100 से ज़्यादा औद्योगिक नगरी एवम 12 औद्योगिक गलियारों के बनाने का भी प्रावधान किया गया है। 25 हजार से ज़्यादा गॉव को पक्की सड़क से जोड़ने का काम इस बजट में किया गया है। जो अर्थशास्त्री पहले 2035 तक भारत की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की बात करते थे वो ही अर्थशास्त्री अब मोदी जी की आर्थिक नीतियों के कारण 2027-28 तक भारत की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की बात कर रहे है। विज्ञान एवम अंतरिक्ष के क्षेत्रों में भी भारत ने परचम लहराने का काम किया है। हर घर नल एवं जल शक्ति मिशन से गांव के प्रत्येक घर में पीने का शुद्ध पानी पहुचाने का काम भी इस बजट में किया गया है । इस मौके पर झारखंड सरकार द्वारा बदले की भावना के कारण जल शक्ति मिशन को विफल करने की बात रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर