Breaking News
Jamshedpur : हज़ूर साहिब के दर्शन कर लौटा 500 श्रद्धालुओं का जत्था, टाटानगर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत Jamshedpur Christian Community : टेल्को लुपिता चर्च में माता वेलंकन्नी का फीस्ट श्रद्धा से संपन्न, 500 श्रद्धालुओं ने निकाला शांति जुलूस Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tata Steel : सर दोराबजी टाटा की 165वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटा स्टील ने मंगलवार को सर दोराबजी टाटा की 165वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क में एक विशेष श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में चैतन्य भानु, वाईस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन्स), टाटा स्टील जमशेदपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, डॉ. टी मुखर्जी, पूर्व डेप्युटी मैनेजिंग डायरेक्टर (स्टील), और संजीव कुमार चौधरी, प्रेसिडेंट, टाटा वर्कर्स यूनियन, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : गोलमुरी में वीर भगत सिंह बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, भाजपा नेता दिनेश कुमार रहे मौजूद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चैतन्य भानु ने अपने संबोधन में सर दोराबजी टाटा के भारतीय औद्योगीकरण और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को याद किया और बताया कि कैसे संकट के समय सर दोराबजी और मेहरबाई टाटा ने टाटा स्टील को पुनर्जीवित करने के लिए अपनी सम्पत्ति समर्पित कर दी थी। संजीव कुमार चौधरी ने सर दोराबजी टाटा के मजदूरों की समस्याओं को समझने और यूनियन के विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

सर दोराबजी टाटा के खेलों के प्रति जुनून ने उन्हें भारतीय खेलों के प्रोत्साहन की दिशा में अग्रणी बना दिया। उनकी प्रेरणा से भारत ने 1920 के एंटवर्प ओलंपिक में भाग लिया और 1924 के पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया। टाटा स्टील आज भी खेलों को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण अंग मानते हुए खेल अकादमियों के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही है। सर दोराबजी टाटा की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए एक निरंतर प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर