Breaking News
Jamshedpur : हज़ूर साहिब के दर्शन कर लौटा 500 श्रद्धालुओं का जत्था, टाटानगर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत Jamshedpur Christian Community : टेल्को लुपिता चर्च में माता वेलंकन्नी का फीस्ट श्रद्धा से संपन्न, 500 श्रद्धालुओं ने निकाला शांति जुलूस Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बिरसानगर में टाटा मोटर्स के रिटायर्ड कर्मचारी के घर चोरों ने किया हाथ साफ, दिल्ली गया था परिवार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में एक बार फिर चोर डाल डाल पुलिस पात पात वाली कहावत सच साबित होने लगी है. एक और जहां बीती रात पूरा शहर कृष्ण जन्माष्टमी के उत्साह में था. वहीं बिरसानगर में चोर घर में घुसकर चोरी करने में जुटे रहे. घटना जोन नंबर 6 होल्डिंग नंबर277B के रहने वाले टेल्को कंपनी के रिटायर्ड कर्मी देवेंद्र सिंह के घर में चोरों ने घटना को अंजाम दिया. देवेंद्र सिंह अपने इलाज कराने के लिए पिछले 4 महीने से परिवार के साथ दिल्ली गए हुए हैं, जबकि घर की रखवाली के लिए पड़ोस के रहने वाले रामकृष्ण राव को जिम्मेदारी दी गई.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : गोलमुरी में वीर भगत सिंह बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, भाजपा नेता दिनेश कुमार रहे मौजूद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उसने बताया कि बीती रात 2:00 बजे के लगभग क्षेत्र के युवकों ने सूचना दी की घर के सामान बाहर रखा हुआ है. उसके बाद वे पहुंचे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा सहित तीन कमरे का ताला टूटा हुआ है और घर के तीनों कमरे का अलमारी और पलंग बॉक्स का सामान बिखरे पड़े हुए थे और इनवर्टर बाहर रखा हुआ है.

इसके बाद उन्होंने बिरसानगर थाना को सूचना दी पुलिस पहुंचने के बाद घर सहित आसपास क्षेत्र के जांच की. जहां पाया कि चोर घर पीछे के दीवार फांद कर पाइप के सहारे घर में प्रवेश किए और बिजली का लाइन काटकर घटना को अंजाम दिया गया. वहीं चोर द्वारा लेकर आए कट्टर एक बोरा में गेट के समक्ष रखा हुआ था।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिवार वाले आने की भनक लगते ही चोर वहां से फरार हो गए. इस घटना को लेकर रामकृष्ण राव और परिवार के एक सदस्य ने बताया कि लगभग 4 से 5 लाख की चोरी हुई है, जिसमें कीमती सामान और जेवरात भी हैं.

इस घटना को लेकर क्षेत्र वासी यह सवाल भी उठा रहे हैं कि जब जन्माष्टमी को लेकर हर क्षेत्र में पूजन कार्यक्रम हो रहा था और पुलिस गश्त कर रही थी, तो फिर चोर घटना को अंजाम कैसे दे पाए फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के सहयोग से चोर को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर