Breaking News
Jamshedpur : हज़ूर साहिब के दर्शन कर लौटा 500 श्रद्धालुओं का जत्था, टाटानगर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत Jamshedpur Christian Community : टेल्को लुपिता चर्च में माता वेलंकन्नी का फीस्ट श्रद्धा से संपन्न, 500 श्रद्धालुओं ने निकाला शांति जुलूस Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भारतीय नौसेना की सर्वे एवं गोताखोर टीम के वीर सैनिकों का साहसिक कार्य के लिये भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया सम्मान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद की पूर्वी सिंहभूम इकाई ने भारतीय नौसेना के सर्वे एवं गोताखोर टीम को उनके कुशल नेतृत्व अदम्य साहस पूर्वक चांडिल डैम में दुर्घटनाग्रस विमान को निकालने के मिशन को पूरा करने के लिये सम्मानित करने का कार्यक्रम मंगलवार 27 अगस्त को “वेव इंटरनेशनल होटल” के सभागार में संध्या: 5:00 बजे से आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े : Patna Saheb : स्पेशल ट्रेन से 1300 सिख संगत पहुंची तख्त साहिब, बुधवार को होगी रवाना

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जैसा कि विदित है कि सोनारी एयरपोर्ट से एक ट्रेनिंग विमान दिनांक: 20 अगस्त को उड़ान भरने के 15 मिनट के बाद से ही ए टी सी से संपर्क टूट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु पायलट का मृत्य हो गया था। एन डी आर एफ की टीम द्वारा पूरी कोशिश के बाद जब विमान का पता नही चला तो स्थानीय प्रशासन के आग्रह और रक्षा राज्य मंत्री के सहयोग से भारतीय नौसेना की टीम ऑपरेशन में जुटी एवं विषम परिस्थितियों का सामना करते हुवे विमान की तलाश करने एवं 7 किलोमीटर दूर 40 फिट गहरे पानी से साल्वेज बैग के सहारे ऊपर लाकर डैम के किनारे तक खींचकर लाया गया।

जिसको डी जीसी ए की टीम को दुर्घटना के कारणों की जानकारी के लिये सौंपा गया। नौसेना की टीम द्वारा चलाये जा रहे अभियान में पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम का भी अतुल्यनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस ऐतिहासिक अभियान के नेतृत्व कर रहे कमांडर जनमेजय सिंह कमांडर वरुण गुप्ता लेफ्टिनेंट आर पी पटेल एवं मास्टर चीफ पेटीआफ़िसर आर एस सैनी के साथ साथ 20 सदस्यीय टीम का मनोबल बढ़ाते हुए शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

यह ऑपरेशन सागर में सुई निकालने जैसा कठिन था। पूरे राज्य ही नही पूरे देश की नजर इस अभियान पर थी, जिसको भारतीय नौसेना ने पूरा कर देश की शक्तिशाली सेना होने का विस्वास सिविल समाज को दिलाया। इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह धन्यवाद ज्ञापन भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एस एन पाल ने की। इस प्रोग्राम को सफल बनाने वेद प्रकाश मुकेश कुमार सैयद खान एवं पूर्व सैनिक राजीव रंजन दिनेश कुमार सिंह डॉक्टर कमल शुक्ला अशोक कुमार श्रीवास्तव शामिल थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर