Breaking News
Jamshedpur : हज़ूर साहिब के दर्शन कर लौटा 500 श्रद्धालुओं का जत्था, टाटानगर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत Jamshedpur Christian Community : टेल्को लुपिता चर्च में माता वेलंकन्नी का फीस्ट श्रद्धा से संपन्न, 500 श्रद्धालुओं ने निकाला शांति जुलूस Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी, 18 लाख 54 हजार 767 मतदाता सूचीबद्ध, कितने पुरुष, कितनी महिलाएं, अंदर जानें

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा जानकारी दी गई कि द्वितीय संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर-2024) के तहत मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। मतदाता सूची का अवलोकन सभी मतदान केंद्र व एईआरओ, ईआरओ कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी मतदाता अपने नाम की जांच कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : प्रशिक्षण-परिभ्रमण कार्यक्रमों में मोटा अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने, बेहतर जल प्रबंधन एवं दलहन की खेती से संबंधित बेहतरीन तकनीक का प्रशिक्षण किसानों को देने का निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होने बताया कि मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन में कुल 18 लाख 54 हजार 767 मतदाता सूचीबद्ध किए गए हैं, जिसमें 9 लाख 27 हजार 747 पुरूष, 9 लाख 26 हजार 883 महिला एवं 137 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 20748 मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया है।

विधानसभावार बात करें तो बहरागोड़ा में कुल 2 लाख 38 हजार 49, घाटशिला में 2 लाख 48 हजार 753, पोटका में 3 लाख 8 हजार 74, जुगसलाई में 3 लाख 48 हजार 498, जमशेदपुर पूर्वी में 3 लाख 33 हजार 227 तथा जमशेदपुर पश्चिमी में 3 लाख 78 हजार 166 मतदाता सूचीबद्ध हैं। इलेक्टोरल रोल अपडेशन के दौरान मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। जारी मतदाता सूची में जिले में लिंगानुपात 999 है । वहीं विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 15825.

इस मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ को पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया। 47 जुगसलाई के बूथ नंबर 164 की बीएलओ सुल्ताना खातून एवं बूथ नंबर 165 की बीएलओ पिरदौस खातून को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पहचान पत्र दिया। प्रेस वार्ता में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर