Jamshedpur : जिला बार एसोसिएशन की राज्य एसोसिएशन से आजीवन सदस्य पोद्दार ने की शिकायत, वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर खड़े किये सवाल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला बार एसोसिएशन (DBA), जमशेदपुर के आजीवन सदस्य एडवोकेट धर्म चन्द्र पोद्दार रजिस्ट्रेशन नंबर 7519/1999 ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल, रांची को एक पत्र लिखकर DBA जमशेदपुर की शिकायत की है। शिकायत पत्र में पोद्दार ने कहा है कि जो DBA का लाइफ मेंबर है और उसकी लाइफ अभी बाकी है, तो उसका नाम वोटर लिस्ट से कैसे हटाया जा सकता है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : मुख्यमंत्री 10 को ‘आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, काजू मैदान, डोबो का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कहा है कि झारखंड स्टेट बनने के बाद बिहार स्टेट बार काउंसिल के द्वारा नाम ट्रांसफर करके भेजा गया था। उनका नाम DBA की वोटर लिस्ट में था। इधर चार-पांच वर्षों में गड़बड़ियां कर उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया।

कहा है कि DBA को कोई भी जानकारी चाहिए तो वे बिहार स्टेट बार कौंसिल को पत्र लिखकर मांग सकते हैं।
पोद्दार ने मांग की है कि इसकी गहन जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें