Jamshedpur : सिविल डिफेंस कार्यालय में बैठक आयोजित, आपदा, बाढ़ से बचाव सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा

SHARE:

जमशेदपुर।

बिष्टुपुर स्थित सिविल डिफेंस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बाढ़ विभीषिका को लेकर शनिवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक अनुमंडल पदाधिकारी सह उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर के निर्देश पर आयोजित हुई. बैठक में बरसात आने से पूर्व आपदा, बाढ़ से बचाव से संबंधित अन्य विषयों पर अपना-अपना प्रस्ताव देने के संबंध में नागरिक सुरक्षा के सभी वार्डेन सेवा के सदस्यों तथा स्वंय सेवकों के साथ विचार विमर्श किया गया, जिसमें चीफ वार्डेन शकील अनवर खान, डिविजनल वार्डेन, डिप्टी डिविजनल वार्डेन, पोस्ट वार्डेन, स्वंय सेवक तथा सिविल डिफेंस के पदाधिकारी में सुरेश प्रसाद प्रधान लिपिक सह लेखापाल, विजय कुमार लिपिक, प्रशांत कुमार तिर्की समेत कुल 45 व्यक्तियों ने इस बैठक में भाग लिया.

बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई :

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक मे बाढ़ के समय डूबते हुए व्यक्तियों को बचाने के लिए स्वंय सेवक तो मिल जाते हैं, लेकिन संसाधन जैसे- नाव, रस्सी, टार्च, ऑक्सीजन सेलेण्डर, टियूब लाईफ वाय, लाईफ वाय जैकेट इत्यादि समय पर उपलब्ध नहीं होते. संसाधन सामग्री की आवश्यकता की पूर्ति की जाये. ज्यादा संख्या में गोताखोर, तैराक की आवश्यकता बताया गया. आपात कालीन स्थिति में पहचान पत्र व बनर उपलब्ध कराया जाये. शहर में चरस, गांजा, मादक पदार्थ से हो रहे नुक्सान और बचाव के लिए नुकड़ नाटक के माध्यम से चौरास्ते, स्कूल, कालेज में जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ती से छुटकारा दिलाया जा सकता है.
वहीं, 21 जून को योग दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कार्यालय में सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक प्रणव नाहा डिप्टी डिविजनल वार्डेन के द्वारा प्राणायाम योगा का आयोजन किया गया है. पर्यावरण उदयान मानगो में प्रदूषण से बचाव के लिए वृक्षारोपण का कार्यक्रम करने की योजना बनी.

दुर्गापूजा, रामनवमी, दिवाली, छठ, मुहरर्म, इत्यादि पर्व त्योहारो पर नागरिक सुरक्षा के स्वय सेवकों को प्रतिनियुक्त कर विधि-व्यवस्था में कार्य लिया जाना है. सभी दुर्गापूजा कमिटी के स्वंय सेवकों को नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण देने का सुझाव विवेक त्रिवेदी, पोस्ट वार्डेन द्वारा दिया गया. बैठक में लिए गए निर्णय को अमल में लाने तथा उसे सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी भी सौंपी गई.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें