WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प ने पानी वाले भईया को किया सम्मानित, बागबेड़ा में अब तक 84 हजार लीटर पानी का कर चुके हैं निःशुल्क वितरण, श्रमदान की खबर भी पढ़िए

SHARE:

जमशेदपुर।

पिछले एक सप्ताह से बागबेड़ा कॉलोनी में पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने 6000 लीटर वाले निजी दोनों टैंकर से प्रतिदिन 12000 लीटर यानी कुल 84000 लीटर निःशुल्क पानी का वितरण किए जाने पर सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वाधान में उन्हें शाॅल, अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया है. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों मोटर जल जाने के कारण एवं वर्तमान में भी पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में निःशुल्क पानी बंटवा कर स्थानीय लोगों का प्यास बुझाने का कार्य करना काफी सराहनीय है. इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं.

लोगों ने दी जलपुरुष की संज्ञा

Gambhir Car Associate Motion Ads

वहीं पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र के जरूरतमंद स्थानों पर जहां भी पीने की पानी की आवश्यकता पड़ने पर टैंकर से निःशुल्क पीने का पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा. उन्होंने क्षेत्र के शादी एवं श्राद्ध ब्रह्मभोज में भी पानी देने का आश्वासन दिया. वहीं उपस्थित स्थानीय लोगों ने उन्हें जलपुरुष की संज्ञा भी दी.

बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान

दूसरी ओर, संस्था के तत्वाधान बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर श्रमदान करते हुए मैदान का साफ-सफाई किया गया. इसके पूर्व कुंवर सिंह मैदान में बाबू कुंवर सिंह के प्रतिमा स्टेचू पर फूलों का माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और संस्था के पदाधिकारीगण, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों के बीच में स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर मैदान का साफ-सफाई अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किए. तत्पश्चात सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने अपने अपने हाथों में झाड़ू लेकर मैदान में सुखा कचरा एक जगह इकट्ठा कर उसे जलाकर साफ सफाई की. इस तरह छोटे-छोटे टुकड़े टुकड़े, ईंटा, पत्थर को भी एक जगह इकट्ठा करके रखने का कार्य किया. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक रविवार को संस्था के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से हर मैदान की साफ सफाई की जाती है. इसके पूर्व बागबेड़ा कॉलोनी के दुर्गा पूजा मैदान, गणेश पूजा मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, शहिद मैदान का साफ-सफाई किया जा चुका है. वहीं पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाकर निस्वार्थ रूप से स्थानीय लोगों को जागरूक करने का जो कार्य किया जा रहा है, यह काफी सराहनीय है. उन्होंने इस कार्य के लिए अपना हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर संस्था के संचालनकर्ता राकेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, रीमा कुमारी, कुमुद रंजन सिंह, उमेश पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, पंसस प्रतिनिधि नागेश्वर प्रसाद, पूर्व वार्ड सदस्य वंदना गुप्ता, समाजसेवी कुमुद शर्मा, मनसा शर्मा, बबली कौर, सी एस पी सिंह, लखविन्द्र शर्मा, पवन ओझा, धनंजय शर्मा, भोला झा, जी राजाराम, गौतम कुमार, श्रीकांत, श्यामू राव, रमेश सिंह,संजय सिंह, गुड्डू तिवारी, विशाल सिंह, संदीप कुमार, हर्ष सिंह, निक्कू कुमार, नीलेश शर्मा, राकेश सिंह शेखर, रुपेश सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर