WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : चौबीस घंटे में पुलिस ने किया चमत्कार, चोरी का माल बरामद होने पर पीड़ित परिवार ने उलीडीह थाना प्रभारी को किया सम्मानित

SHARE:

भाजपा नेता विकास सिंह भी सम्मानित, दी थी अनोखा आंदोलन करने की चेतावनी

जमशेदपुर।

बीते दिन मानगो राजेंद्र नगर के भगवान नगर में रहने वाले शंभू कुमार झा के घर में चोरों ने रात को घर में प्रवेश कर एलसीडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, बैटरी चलित स्कूटी, के साथ-साथ घरेलू उपकरण चोरी कर लिए थे. शंभू कुमार झा ने मामला की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी थी. सूचना मिलते ही अहले सुबह भाजपा नेता विकास सिंह ने भुक्तभोगी शंभू कुमार झा के घर जाकर चोरी की घटना की निंदा करते हुए मामले की जानकारी जिला प्रशासन के साथ-साथ उलीडीह थाना को देते हुए कहा था कि 24 घंटे के अंदर अगर चोरी का माल बरामद नहीं हुआ तो डुगडुगी बजाकर थाना के समीप हल्ला बोल का कार्यक्रम किया जाएगा, लेकिन जिला पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके मात्र 24 घंटे में ही चोरी का सारा सामान बरामद करके चमत्कार करने का काम किया. सामान के बरामद होने के बाद शंभू कुमार झा की पत्नी के आंखों में खुशी के आंसू आ गए.

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने सबसे पहले भाजपा नेता विकास सिंह को मिठाई और फूल का गुलदस्ता देकर धन्यवाद दिया. विकास सिंह ने शंभू कुमार झा को बताया कि गुलदस्ता और धन्यवाद के असली हकदार उलीडीह थाना के प्रभारी सोनू कुमार हैं. शंभू कुमार झा की पत्नी के साथ पूरा परिवार विकास सिंह के सामने थाना प्रभारी को गुलदस्ता देते हुए चोरी चोरी में गए सामान को बरामद करने के लिए बहुत धन्यवाद दिया. थाने में उपस्थित भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा अच्छे कार्य करने वाले को प्रोत्साहित करने से उनका मनोबल बढ़ने के साथ-साथ समाज में एक अच्छा संदेश जाता है. इसी के साथ आज हम सभी ने थानेदार को अच्छा काम करने के लिए सम्मानित किया. मौके में राम कुमार कुशवाहा, मनोज ओझा, महेंद्र कालिंदी, राजा सिंह उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर