Jamshedpur : सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में शुक्रवार को, हर समस्या का होगा समाधान : सुनील गुप्ता

SHARE:

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वार्ड सदस्यों ने की बैठक

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 13 सितम्बर शुक्रवार को सुबह 11:00 से लेकर शाम 4:00 तक बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में आयोजित शिविर को सफल बनाने के लिए एक आपात बैठक उप मुखिया संतोष ठाकुर के आवास पर गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : आरएफओ दिग्विजय सिंह अखिल भारतीय वन अधिकारी संघ के तीसरी बार निर्विरोध चेयरमैन बने

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में सुयोग्य लाभुकों को शिविर के माध्यम से सरकार की हर योजनाओं से जोड़ा जाएगा। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणो को प्रेरित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुजुर्ग, युवा, महिला, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर सभी को कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं संचालित कर रही है। प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी पंचायत स्तरीय से इस शिविर में शामिल होकर सभी सुयोग्य लाभुको तक सरकार की योजनाओं को लाभ पहुंचाना की सुनिश्चित कराया जाएगा।

शिविर में ग्रामीणों से बढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की गई है। इस शिविर के माध्यम से झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, जाति, आय, जन्म मृत्यु, दिव्यंगता प्रमाण पत्र, विधवा, वृद्धा पेंशन,‌विकलांग पेंशन, सावित्री बाई फुले, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, पंजीकृत राशन कार्ड में संशोधन, बिजली बिल से संबंधित शिकायतों को दूर किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, उमेश पांडे, कुमोद रंजन सिंह, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें