Jamshedpur : आरएफओ दिग्विजय सिंह अखिल भारतीय वन अधिकारी संघ के तीसरी बार निर्विरोध चेयरमैन बने

SHARE:

जमशेदपुर वन प्रमंडल में क्षेत्रीय वन अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं दिग्विजय सिंह

20वें राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय वन अधिकारी संघ द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वन मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम में रहे मौजूद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर वन प्रमंडल में क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) के तौर पर कार्यरत दिग्विजय सिंह को अखिल भारतीय वन अधिकारी संघ, नई दिल्ली के चेयरमैन पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुन लिया गया है. दिग्विजय सिंह एक तेजतरार वन अधिकारी के साथ संघ में भी अच्छी पकड़ रखते हैं, यही कारण है कि उन्हें चुनाव में निर्विरोध चेयरमैन चुन लिए गए. वहीं, सतीश मिश्रा, छत्तीसगढ़ को अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया. संघ के राष्ट्रीय टीम का चुनाव छत्तीसगढ़ के रायपुर में संपन्न हुआ.

यह भी पढ़े  : Jamshedpur : परसुडीह – बैंक के दवाब में आकर व्यवसाई ने किया आत्महत्या का प्रयास, अब अस्पताल का बिल चुकाने में हुआ असमर्थ

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजन

20वें राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय वन अधिकारी संघ द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वन मंत्री केदार कश्यप, रायपुर विधानसभा सदर विधायक पुरेंदर मिश्र, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ वी श्रीनिवास राव, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा के कर कमलों द्वारा वन शहीद की प्रतिमा का अनावरण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद दिवस मनाया गया.

सभी पदों के लिए हुआ चुनाव

इस अवसर पर पूरे देश से वन विभाग के अधिकारी ने भाग लिया. साथ ही स्थानीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय वन आधिकारी संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव का भी आयोजन हुआ. दिग्विजय सिंह को सर्वसम्मती से निर्विरोध अखिल भारतीय वन अधिकारी संघ, नई दिल्ली के चेयरमैन पद पर लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया. सतीश मिश्रा, छत्तीसगढ़ को अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया, जगबंधु पत्रा, ओढ़िशा को महासचिव के पद पर चयनित किया गया, राजीव रंजन, झारखण्ड को प्रथम उप महासचिव के पद पर, मोहसिन अली खान, तेलंगाना को द्वितीय उप महासचिव, सुधीर दात्रे, महाराष्ट्र को कोषाध्यक्ष एवं भूपेन सिंह जादौन, राजस्थान को प्रथम उपाध्यक्ष, अमर आनन्द सरस्वती, झारखंड को द्वितीय उपाध्यक्ष एवं शिव प्रताप, एमपी को तृतीय उपाध्यक्ष, चतुर्थ उपाध्यक्ष के श्रीनिवास, आंध्रप्रदेश, जोनल सचिव, नॉर्थ जोन मो गुलाम नबी मीर, जम्मू काश्मीर, सुनील कुमार घोष, पश्चिम बंगाल, अमित कुमार सिंह, बिहार, संभु, तेलंगाना, हर्षवर्धन, उत्तराखंड को संगठन सचिव के तौर पर हेमराज गोखलेकर एमपी, शशिभूषण यादव आंध्र प्रदेश, कर्णपाल सिंह यादव, राजस्थान एवं आशुतोष झारखंड बनाए गए हैं

इसके अतरिक्त कुमार मंगलम, झारखंड को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित किया गया. वाइस चेयरमैन के तौर पर निर्मल तिवारी एवं गाजी सेख का चयन किया गया. रिक्त पड़े शेष पदों पर चयन अगली बैठक झारखंड में किए जाने पर सहमति बनी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें