Jamshedpur : कदमा गुरुद्वारा में मनाया गया भव्य धार्मिक समागम

SHARE:

जमशेदपुर।

कदमा स्त्री सत्संग सभा द्वारा कदमा गुरुद्वारा में हर साल की तरह इस साल भी भव्य धार्मिक समागम का आयोजन रविवार को किया गया. यह सलाना प्रोग्राम 45 वर्षों से मनाया जाता रहा है. इस मौके पर सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, कदमा गुरुद्वारा के प्रधान बलदेव सिंह, ट्रस्टी ताजवीर कलसी एवं कदमा की रहने वाली कदमा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान वर्तमान में सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान निर्वाचित होने पर कदमा गुरुद्वारा कमेटी नौजवान सभा एवं स्त्री सत्संग सभा द्वारा संयुक्त रूप से शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर, चेयरमैन सुखजीत कौर, संरक्षक दलबीर कौर, सुखवंत कौर को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया.

अपने संबोधन में सरदार शैलेंद्र सिंह ने सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी. चेयरमैन कमलजीत कौर एवं सुखजीत कौर ने रविंदर कौर द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें बधाई दी. इस विशेष मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलदेव सिंह, टीएस कलसी, मनजीत सिंह भट्ट, नरेंद्र जीत, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह, एडवोकेट कुलवंत सिंह, कमलजीत कौर, कदमा रानी कौर, राजेंद्र कौर, गुरमीत कौर, हरपाल कौर, पोली कौर आदि कई लोग उपस्थित थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर