Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में नितारा फाउंडेशन ने संग्रह किया 110 यूनिट रक्त, रक्तदाता सम्मानित

SHARE:

आठवां रक्तदान शिविर संपन्न, जारी रहेंगे सामाजिक कार्य : अमित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर की सामाजिक संस्था नितारा फाउंडेशन की ओर से आठवां रक्तदान शिविर का आयोजन आर्शीवाद भवन छोटा गोविंदपुर में शुक्रवार को किया गया. इस शिविर में 110 रक्त दाताओं ने अपना रक्तदान किया, जिसमें महिलाओं ने भी रक्तदाताओं में अपनी गिनती करवाई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राजेश कुमार को 70 बार रक्तदान करने के उपलक्ष में संस्था के तरफ से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और 50 बार जितेंद्र के द्वारा रक्तदान करने के उपलक्ष में संस्था द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्युवोको विस्टा कॉरपोरेशन लिमिटेड ,जोजो बेड़ा सीमेंट प्लांट के सी एस आर हेड अभिजीत चटर्जी, टिमकन युनियन के महामंत्री विजय यादव, समाजसेवी आशिष राय,
अरविंद श्रीवास्तव, मनोज सरदार, मुखिया शिवलाल लोहार, लक्ष्मण सिंह मुंडा, जगता सोरेन और संस्था के तरफ से पुष्पा श्रीवास्तव, अमित कुमार, तारकेश्वर महतो, जितेन हो, रवि कर्ण, कोमल कुमारी, सुष्मिता दास, डॉ दिलीप कुमार, बादल लोहार, ममता लोहार, मंगेशकर सिंह, अरुण राना, रमेश अग्निहोत्री, मानिकचंद पानी, अनिल सिन्हा, मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें