Jamshedpur : बिरसानगर में भाजपा नेता दिनेश कुमार की बैठक, कहा – भाजपा की सरकार में ही महिलाओं का उचित सम्मान

SHARE:

महिलाओं को पंचप्रण के तहत 25 हज़ार 200 रुपये और सस्ती गैस-सिलेंडर का वादा 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बिरसानगर जोन 6 में आज पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्थानीय महिलाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने भाजपा झारखंड प्रदेश के पंचप्रण से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की और महिलाओं को पार्टी की योजनाओं से अवगत कराया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दिनेश कुमार ने बताया कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही हर महिला को प्रत्येक माह 2100 सालाना 25 हज़ार 200 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये कर दी जाएगी और पर्व-त्योहारों के मौके पर हर परिवार को साल में दो मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, “भाजपा का पंचप्रण झारखंड की महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके जीवन में बेहतरी लाने के लिए है। हम सुनिश्चित करेंगे कि राज्य की हर महिला को सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक संबल मिले।”

उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में महिलाएं अपने आपको उपेक्षित और असुरक्षित महसूस कर रही हैं। लेकिन भाजपा की सरकार महिलाओं के हितों की रक्षा करेगी और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

बैठक में महिलाओं ने भाजपा के समर्थन का संकल्प लेते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे भाजपा को जीत दिलाएंगी। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी मिर्धा, अनिल अग्रवाल, गोबु घोष, चंद्ररेखा समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।

महिलाओं ने भाजपा की योजनाओं और पंचप्रण को सराहा और कहा कि भाजपा सरकार ही राज्य के विकास और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें