Jamshedpur : निर्वाचन कार्य में प्रत्येक कोषांग की भूमिका महत्वपूर्ण, निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार करें कार्यों का निष्पादन : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

SHARE:

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारी के साथ हुई बैठक, कोषांगों की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 को लेकर सभी कोषांगों के वरीय, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 08 अक्टूबर की शाम तक सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपने कोषांग की बैठक कर निर्वाचन की तैयारियों एवं कोषांगों की कार्ययोजना से संबंधी अधतन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान समेत अन्य सभी संबंधित कोषांगों के पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा क्रमवार निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, ईवीएम कोषांग, स्वीप कोषांग, सामग्री कोषांग, व्यय लेखा कोषांग, मतपत्र कोषांग, वाहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सूचना एवं तकनीकी कोषांग, एमसीसी कोषांग, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग, कंट्रोल रूम, प्रेक्षक कोषांग, पीडब्लूडी कोषांग के कार्ययोजना की जानकारी ली गई साथ ही क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य की सुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाये रखने के लिए जरूरी है कि प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों को अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने सभी कोषांगों को निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप तैयार कार्ययोजना एवं उसके सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के संदर्भ में निर्देशित किया। कहा कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकारी की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्वीप कोषांग व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करे ताकि एक-एक मतदाता को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक किया जा सके । कार्मिक कोषांग को त्रुटिरहित शुद्ध सूची तैयार करने, प्रशिक्षण कोषांग को अंतिम रूप से प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार कर कर्मियों को समय पर प्रशिक्षण देने, ईवीएम कोषांग को प्रशिक्षण कार्य के लिए उपयोग होने वाले ईवीएम का आकलन कर उपलब्ध कराने, विधानसभावार तैयार किये जाने वाले डिस्पैच सेंटर पर निर्धारित एसओपी के अनुरूप सभी व्यवस्था किए जाने, निर्वाचन के दिन बूथ पर प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियों की वास्तविक संख्या के आधार पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने, वाहन कोषांग को वाहनों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित कराने, सोशल मीडिया पर गहन निगरानी रखे जाने समेत निर्वाचन कार्य के संफल संपादन को लेकर अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में उप नगर आयुक्त जेएनएसी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एलआरडीसी, जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत सभी संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें