WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मकदमपुर मुंशी मोहल्ला के घर हुए जलमग्न, दो बाछों की मौत, जनप्रतिनिधि दे रहें आश्वासन, देखें-Video

SHARE:

जमशेदपुर।

परसुडीह मकदुमपुर मुंशी मोहल्ले की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है. क्षेत्र में स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि गाय के दो बछड़ो ने पानी में डूबे रहने की वजह से दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार बारिश का मौसम आते ही यह क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो जाता है. नाली का पानी घरों में घुस जाता है. लोगों के घर के सामान तो बर्बाद होते ही हैं. पालतू मवेशियों पर भी खतरा मंडराने लगता है. इतना ही नहीं पिछले कई वर्षों से इस स्थिति के वजह से क्षेत्र के लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि कोई देखने और सुनने वाला नहीं है. पिछले 5 दिनों से पूरे क्षेत्र में पानी भरा हुआ है. जनप्रतिनिधि आ रहे हैं और आश्वासन दे रहे हैं, हालांकि रेल प्रबंधन ने विश्वास दिलाया है कि जल्द से जल्द नाले की साफ सफाई की जाएगी और ड्रेनेज सिस्टम को सुचारू किया जाएगा, ताकि पानी की निकासी हो सके. पर अब तक धरातल पर कुछ भी नहीं दिख रहा है.

स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. इस नाले के पानी में मवेशियों के डूबे रहने से गाय के दो बछड़ों की आज दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य रितिका श्रीवास्तव ने बताया कि जल निकासी का रास्ता रेलवे की जमीन पर है. रेल प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी होती है कि समय-समय पर उसे साफ करवाई जाए, ताकि स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो. उन्होंने बताया पिछले कई वर्षों से यह समस्या जस की तस बरकरार है, पर किसी जनप्रतिनिधि को कोई मतलब नहीं. जनप्रतिनिधि आ रहे हैं आश्वासन दे रहे हैं. धरातल पर कुछ भी उतरता नहीं दिख रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में संकट के बादल छाए हुए हैं. लोग अपने दिनचर्या का कार्य नहीं कर सकते हैं. बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है. मवेशियों की मौत हो रही है. ऐसे में स्थानीय लोग जाएं तो जाएं कहां.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर