Jamshedpur : बागबेड़ा की महिला दलमा तराई में मिली बेहोश, भाई और दोस्तों ने मारपीट कर फेंका, देखें – Video

SHARE:

जमशेदपुर।

बागबेड़ा से अपने भाई व उसके सात- आठ दोस्तों संग दलमा में पूजा करने गयी हरहरगुट्टू बड़ा तालाब चांदनी चौक की राहने वाली कमला नामक अधेड़ महिला चांडिल थाना अंतर्गत दलमा की तराई में बेसुध अवस्था में पाई गई. उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं. सूचना पर पहुंची चांडिल थाना पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. महिला ने बताया कि अपने भाई के दोस्तों के साथ वह दलमा मंदिर पूजा करने गई थी. दलमा की तराई पर पहुंच सभी ने शराब पी और उसके साथ मारपीट कर उसे गाड़ी से धक्का देकर नीचे फेंक दिया. उसके बाद उसे कुछ याद नहीं कि उसके साथ क्या हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद सभी युवक फरार बताए जा रहे हैं. यहां तक कि महिला का भाई भी गायब है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें