WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो के रिपीट कॉलोनी में बीस दिनों से जलापूर्ति ठप, पानी के लिए मचा हाहाकार, देखें -Video

SHARE:

जमशेदपुर।

मानगो के रिपीट कॉलोनी में लगभग बीस दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो पाने के कारण पानी के लिए हाहाकार मच गया है. लगभग बीस दिन पहले वसुंधरा स्टेट के समीप कार्य के दौरान पेयजल स्वच्छता विभाग का सर्विस लाइन क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे पूरे रिपीट कॉलोनी में जलापूर्ति ठप हो गई थी. काफी मशक्कत के क्षतिग्रस्त पाइप का मरम्मत विभाग के द्वारा किया गया, लेकिन मरम्मत कार्य में गड़बड़ी रहने के कारण रिपीट कॉलोनी के लगभग एक सौ घरों में एक बूंद भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. स्थानीय लोग के बीच पानी का हाहाकार मच गया है. लोग अपने काम में ना जा कर पानी की व्यवस्था में लगे हुए हैं. कई लोग ₹400 प्रति 1000 लीटर के दर से पानी खरीद कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने गुरुवार को भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर मोहल्ले में हो रही जल समस्या के बारे अवगत कराया. स्थानीय लोगों ने कहा कि लगभग बीस दिनों से उनके मोहल्ले में एक बूंद भी सप्लाई की पानी नहीं आ रही है. नगर निगम का टैंकर आता जरूर है, लेकिन उससे केवल खानापूर्ति होती है. जरूरत के अनुरूप पानी नहीं मिल पाता है. मौके में पहुंचकर विकास सिंह ने कार्यपालक अभियंता को फोन किया. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है. संबंधित संवेदक को फोन किया गया. संवेदक ने कहा कि मामले की जानकारी रहते हुए बताया की पाइप मरम्मत के दौरान त्रुटियां हो गई है, जिसे जल्द सुधार लिया जाएगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

विकास सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है, लोग कहते हैं लेकिन इस पर गंभीरता से काम नहीं किया जाता है. पानी के लिए बीस दिनों से हाहाकार मचा हुआ है और सारे अधिकारी कान में तेल डालकर सोए हुए हैं. विकास सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी उपायुक्त को दी जाएगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि कनीय अभियंता पंडित महतो को सैकड़ों बार फोन किया गया, पर वे किसी का फोन नहीं उठाते हैं. मौके में पहुंचे विकास सिंह ने भी कनीय अभियंता को फोन किया, लेकिन कनीय अभियंता पंडित बातों ने उनका फोन भी नहीं उठाया.

मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, गोपाल प्रसाद, दीपक कुमार, रौशन सिंह, पवन कुमार, रतन सिंह, शंकर महतो, बिटु सिंह, विकास यादव, शिवचरण टुडू, शंकर नायक, जय दत्त, रामबिलाश यादव, गुंजन नयन, पप्पु यादव, कपिल यादव,दारा सिंह, कांति यादव, अजीत कुमार, मोहन यादव, मुकेश कुमार, कोटू यादव, बिक्रम सिंह, कुणाल सिंह, संजय कुमार, राजीव कुमार, राजू कुमार, रामाशीष सिंह, सनी सिंह, मंटू सिंह, राजेश कुमार, उदय कुमार, बासु देवी, मीरा देवी, मनोरमा देवी, सुशीला देवी, शांति देवी, आशा देवी, रंजीता देवी, पदमलोच देवी, मनोज कुमार, रमेश कुमार, नागेश्वर यादव, मुख्य रुप से उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर