Jamshedpur : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष-सचिव के साथ की बैठक, मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता की अपील   

SHARE:

रोचक गतिविधियों से मतदाताओं को जोड़ें, 13 नवंबर को मतदान के लिए करें प्रेरित : अनन्य मित्तल 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में ने रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक की गई। बैठक में उन्होने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग की अपील की।    

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कई स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जरूरी है कि इसका दायरा बढ़ाते हुए एक-एक मतदाता तक संदेश पहुंचाया जाए और मतदान की महत्ता से अवगत कराया जाए। लोकतंत्र का महापर्व हमें अपने सामाजिक सरोकार से जुड़ने, लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सहभागिता दिखाने का भी अवसर देता है। आप सभी समाज के बीच कार्य करने वाले व्यक्ति हैं जो किसी बड़े आवासीय सोसायटी को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। जरूरत है आगे आकर मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता कि जिससे हमारे जिले के शहरी क्षेत्र में मतदान के प्रति उदासीनता को दूर किया जा सके।  

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया की युवा वर्ग के बीच अच्छी पहुंच है, इस प्लेटफॉर्म का बेहतर इस्तेमाल करते हुए युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। सुगम परिवहन के लिए 85+ आयु वर्ग के मतदाता हों या दिव्यांग तथा गर्भवती महिला सभी को वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, इसका प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक करें । उन्होने आवासीय सोसायटी में मतदाता शपथ दिलाने, स्वच्छता अभियान, नृत्य प्रतियोगिता, डोर टू डोर जाकर मतदाताओं को मतदान की तिथि बताना, फर्स्ट टाइम वोटर और बुजुर्ग मतदाताओं को फूल देकर प्रेरित करने, वॉकेथॉन, वोट योगा एवं पौधारोपण, कविता लेख एवं कवि सम्मेलन जैसे आयोजनों से मतदाताओं को जोड़ने एवं मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही।   

इस अवसर पर सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों को मतदाता शपथ दिलाया गया तथा मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर रोचक गतिविधि भी संचालित किए गए। बैठक में उपस्थित सदस्यों से अपील किया गया कि मतदान के अधिकार के प्रति प्रत्येक मतदाता को जागरूक करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में स्वीप कोषांग के पदाधिकारी समेत स्वीप कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें