Breaking News
New Delhi Jail Road : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਬਾਬਾ ਫ਼ਤਹਿ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵਿਖ਼ੇ 7 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ Setback for BJP in by-elections : ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਦੇ ਰੋਸ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਜ਼ੁਲਮ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਪਇਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਉਪਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਮਿਲਿਆ ਸਿਆਸੀ ਝਟਕਾ Delhi : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਰਾਜੌਰੀ ਗਾਰਡਨ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਏਸ਼ਨ ਸੈੱਲ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ, ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਫੀਸ ਤੋਂ ਮਿਲੇਗੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਲਾਹ Digital Farming : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਡਿਜੀਟਲ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮਿਸ਼ਨ-ਮੋਡ ਰੋਲਆਊਟ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ: ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਹਨੀ Jamshedpur : जदयू नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह की मां का निधन, सरयू समेत अन्य ने जताया शोक Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Election : सरायकेला और खरसावां की हॉट सीटों पर नामांकन का महाकुंभ

SHARE:

चंपई सोरेन और गणेश महाली ने किया नामांकन, राजनीतिक मुकाबला फिर से गर्म
सरायकेला

फतेह लाइव, रिपोर्टर.
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन सरायकेला विधानसभा सीट पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा के टिकट पर नामांकन दाखिल किया, जबकि गणेश महली ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट से अपनी दावेदारी पेश की। वहीं, खरसावां विधानसभा सीट पर भाजपा के सोनाराम बोदरा ने नामांकन भरा। सभी प्रत्याशी भारी जनसमर्थन के साथ गाजे-बाजे के बीच नामांकन स्थल पहुंचे, लेकिन इस दौरान भाजपा और झामुमो के नेताओं के बीच नोकझोंक देखने को मिली।

नामांकन के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया, जिससे एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल पाया। सुबह से बारिश हो रही थी, फिर भी दोनों दलों के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नामांकन से पहले, चंपई ने अपने माता-पिता की तस्वीर को नमन किया और उसके बाद जिलिंगगोड़ा गांव के जाहेरथान एवं गोंसाडे (ग्राम देवता) में पूजा अर्चना की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चपई सोरेन ने कहा कि छोटे से गांव से उन्होंने राजनिति की शुरुआत की थी। आज इस पूजा स्थल पर नमन कर समाज और राज्य की सेवा करने के लिए निकले है। यह छोटा का गांव जिलिंगगोड़ा के पूजा स्थल में नमन कर एक बार फिर समाज के कल्याण के लिए निकले है। हर बार सफलता मिला है, एक बार फिल सफलता मिलेगी। इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। वर्तमान सरकार को लेकर चंपई ने कहा कि पांच माह में मुख्यमंत्री रहकर उन्होंने जो काम किया है वह आइने की तरह साफ है। जबकि जेएमएम की सरकार ने कुछ भी नहीं किया है।

साल 2019 के चुनावों में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में दो मुख्य प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ था, और अब वे दोनों एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। उस समय चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार थे, जबकि गणेश महाली भाजपा के प्रत्याशी थे। अब चंपई सोरेन भाजपा के प्रत्याशी हैं, जबकि गणेश महाली ने झामुमो का दामन थामा है। कोल्हान की सभी 14 सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी, और ऐसे में यह चुनावी मुकाबला सभी की नजरों में रहेगा। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चंपई सोरेन की भाजपा में एंट्री और उनके मुकाबले के पुराने चेहरे इस चुनाव को और रोचक बना देंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर