Jamshedpur : MGM अस्पताल की इमरजेंसी में छज्जा गिरने से डॉक्टर बाल बाल बचे, प्रत्याशी सौरव विष्णु पहुंचे और कहा…, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रविवार शाम करीब 7 बजे के आस पास MGM अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में उस वक़्त जूनियर डॉक्टरो , नर्स और वहां मौजूद अस्पताल कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।जब वहां का छज्जा का कुछ हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया। मलबा गिरने से वहां कार्येरत अस्पताल कर्मचारियों ने सख्त नाराज़गी जताई।

अस्पताल कर्मचारियों ने बताया की भगवान का आशीर्वाद ही है की छत का मलबा गिरने के बाद भी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, वरना किसी की जान भी जा सकती थी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सौरव विष्णु निर्दलये प्रत्याशी पूर्वी सिंहभूम अपने चुनाव प्रचार में थे। जब उनको इस MGM अस्पताल की घटना पता चली, तो तुरंत अपना प्रचार प्रसार बीच में छोड़ कर MGM अस्पताल पहुंचे।

सौरव विष्णु ने MGM अस्पताल पहुंच कर वहां के सीनियर कर्मचारियों से बात की और उनको इस तरह की घटना ना घटे, इस बात से अवगत करवाया। उन्होंने कहा की अगर आप सभी साथ दें, तो मैं उन सभी अफसरों को चाहे वो जहां भी हो, चाहे रांची या दिल्ली हो। उन सभी को मज़बूर कर दूंगा। यहां MGM आकर अपना कार्य ईमानदारी से करने के लिए।

सौरव विष्णु ने ये भी कहा की MGM अस्पताल का हाल बहुत बुरा है। यहां का पिलर बहुत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

सौरव विष्णु ने लोगो से अपील किया की आम जनता कुछ भी कर सकती है, वो सरकार बनाती है, वो सांसद और विधायक बनाती है। अगर जनता मुझे अपना आशीर्वाद देती है तो मैं इस तरह की घटना को घटित होने से रोकने का कार्य करूंगा। जिले का हर अस्पताल चाहे वो प्राइवेट हो या सरकारी सभी की गहन जांच करवाऊंगा और उनकी मरम्मत करवाऊंगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें