Jamshedpur : कांग्रेसियों ने मनाई पं. जवाहर लाल की जयंती मनाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू जी के 135वें जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने पुष्प अर्पित किया. जिलाध्यक्ष ने जयन्ती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश अंग्रेजों का गुलाम था, जिससे मुक्त कराने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हजारों प्रकार की यातनाओं को झेला, हजारों शहीद हुए, महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई. इस दौरान पं जवाहर लाल नेहरू ने भी आजादी के लड़ाई में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. अंग्रेजों की यातनाएं सही, जेल के सलाखों में रहे, अंततः भारत आजाद हुआ. देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू बने.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बड़ाबांकी पुल के निचे मिले शव की हुई पहचान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इन्होंने अपने उपर बिडा उठाते हुए, शिक्षा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरह से कार्य किया, आईआईएम बनाया, मैनेजमेंट की पढ़ाई की स्थापना की, मेडिकल कॉलेज का स्थापना की, नेशनल मेटलर्जीकल लेबोरेटरी, योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, तीन पंचवर्षीय योजना का शुभारंभ किया, कृषि का नया आयाम स्थापित किया, नया औधोगिक नीति लाया, बोकारो स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट एवं भीलाई स्टील प्लांट लगाया, इसरो का स्थापना की, रिफाइनरी, फर्टिलाइजर, कृषि संयंत्र के अलावे आधुनिक भारत के निर्माता बने.

इसे भी पढ़ें : Giridih : झारखंड में एनडीए की सरकार आना तय प्रथम चरण के चुनाव में हुआ यह स्पष्ट – राजकुमार राज

कार्यक्रम के माध्यम से मैं कुछ बातों को रख रहा हूँ, वर्तमान प्रधानमंत्री और भाजपा दल के नेता ये कहते है कि नेहरू जी ने क्या किया, तो मैं बताता हूँ कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत काम किया, प्रधानमंत्री जी और उनके दल के लोग अनपढ़ों के तरह बात और वर्ताव करते है, इतना ही नही सभी नौजवानों को गलत गलत बात बता कर गुमराह करते है, यहाँ तक की हमारे महापुरुषों को गाली तथा अभद्र बात बोलने तथा लिखने के लिए कहते है, हमें हमारे बुजुर्ग, दादा-दादी ने देश के स्वतंत्रता सेनानी एवं महापुरुषों को मान, प्रतिष्ठा, इज्जत, सम्मान देना सिखाया है. परन्तु भाजपा अपने कार्यकर्त्ताओं को संस्कार विहिन बातों को सिखा रही है। ये सभी बातें चौक चौराहों, सोशल मिडिया में देखने को मिल जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Giridih : जेएलकेएम के उम्मीदवार नवीन आनंद चौरसिया ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों मे चलाया जनसंपर्क अभियान

आज मोदी जी को ग्यारह वर्ष शासन करते हो रहा है, आम जनता को क्या दिये, नौजवानों को भयंकर बेरोजगारी, सरकारी उपक्रम को बेचा जा रहा है, 450 रू का गैस 942 रू हो गया, दाल, तेल आटा, चावल का मुल्य बढ़ गया, दुध पर जीएसटी लगाया, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, मणिपुर में माता बहनों को निर्वस्त्र कर अमर्यादित कार्य किया गया, पहलवान खिलाड़ी के साथ उनके सांसद ने अनैतिक कार्य किया, 16 करोड का सड़क का प्राक्कलन 250 करोड प्रति किमी बना कर राजस्व को लूट लिया गया, रेल, एयरपोर्ट का निजीकरण किया जा रहा यह गलत है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें