Jamshedpur : CLIA वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व मध्य क्षेत्र जोनल कमेटी का हुआ विस्तार

SHARE:

‌फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य जीवन बीमा सलाहकार समूह (CLIA Walfare association) के पूर्व मध्य क्षेत्र ( East Central Zone ) के कमेटी का झारखंड राज्य के राज रेसीडेंसी होटल रांची में दो दिवसीय सम्मेलन के तहत विस्तार किया गया।इसमें बिहार, ओडिशा एवं झारखंड के सभी प्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए, जिसमें प्रत्येक मंडल के अध्यक्ष, सचिव , कोषाअध्यक्ष और TTT के चेयरमैन सम्मिलित हुए पूरे जोन में 11 मंडल है, जिनसे

पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश झावर, मेंबरशिप कमेटी के चेयरमैन कृष्ण मुरारी सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम नारायण तिवारी, उपाअध्यक्ष विजय कुमार पटेल, सचिव करुणाकर स्वाइन, कोषाअध्यक्ष लोकनाथ साहू, कमेटी मेंबर लालजी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव करुणाकर स्वाइन ने किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संगठन में और अधिक कार्य करने वालों को आगे नई जिम्मेवारी देने की बात कही गई। दूसरे दिन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अक्षय कुमार राउतराय ने भी अपने उद्बोधन सभी के समक्ष रखा एवं जोनल कमेटी में अच्छे कार्य करने के लिए 3 नए लोगों को नई जिम्मेवारी प्रदान की गई।

1. लालजी सिंह : जोनल उपाध्यक्ष
2. धर्मेंद्र कुमार : सहायक सचिव
3. अखिलेश कुमार : TTT चेयरमैन।

इन तीनों ने पहले अपने मंडल में संगठन हित में अच्छे कार्य किए है इनको देखते हुए इनकी प्रोन्नति जोन में की गई है ऐसी जानकारी जोनल सचिव करुणाकर स्वाइन ने संगठन को दी है। सभी प्रतिनिधियों ने तीनों नए पदाधिकारियों को नई जिम्मेवारी मिलने की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर