Breaking News
Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू, तीनतल्ला बॉयज़ कमेटी ने किया भूमि पूजन Jamshedpur Sikh Activity : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान मुखे और भाजपा नेता सोमू में समझौता, मुखे को कोर्ट ने किया बरी Jamshedpur Sikh Activity : माता गुरदीप कौर की अंतिम अरदास का कार्यक्रम मनीफिट गुरुद्वारा में संपन्न, सीजीपीसी ने पुत्र को दिया सम्मान Jamshedpur : 23 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा, स्वर्णरेखा से जल उठाकर नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचेंगे शिवभक्त Amritsar : ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਧਾਮੀ ਦੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਹਾਈ ਕਮਿਸ਼ਨ ਪਹੁੰਚਣ ’ਤੇ ਜੌਹਲ ਨੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਮੁਲਾਕਾਤ ਦਾ ਏਜੰਡਾ ਸਪਸ਼ਟ ਕਰਣ ਦੀ ਮੰਗ Sangrur : ਸ਼ਹੀਦ ਸਿੰਘਣੀਆਂ ਦੇ ਵਾਰਸਾਂ ਨੂੰ ‘ਕੌਰਨਾਮਾ-3’ ਨਾਲ ਕਿਲਾ ਹਕੀਮਾ ’ਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨਤ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : थोक वस्त्र विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कोल्हान के वस्त्र विक्रेताओं के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आयोजन बिष्टुपुर साउथ पार्क स्थित क्लब हाउस में किया गया था। समारोह में संघ के सदस्यों ने परिवार के साथ सहभोज का आनंद लिया।समारोह में सदस्यों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए झूले, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, एवं हाऊजी खेलों के साथ-साथ सह भोज का भी प्रबंध किया गया था.

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ न सिर्फ जमशेदपुर अपितु पूरे कोल्हान प्रमंडल के वस्त्र विक्रेताओं का प्रमुख संगठन है जिसके द्वारा व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियां भी संचालित की जाती हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संघ द्वारा हर वर्ष दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें संघ के सभी सदस्य अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल होते हैं एवं सामूहिक रूप से पर्व का आनंद लेते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह के आयोजन का मकसद सदस्यों के बीच संवाद समन्वय एवं सृजन की भावना को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में वस्त्र व्यापार के समक्ष नित नई चुनौतिया आ रहीं है। इन चुनौतियों का सामना हम संगठित होकर ही कर सकते हैं। इसे हेतु आवश्यक है की हम सभी अपने-अपने व्यापार को बढ़ाने के साथ-साथ आपस में संगठन की भावना विकसित करें ताकि जमशेदपुर की मंडी भी देश की प्रमुख मंडियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सके।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने कहा की जमशेदपुर व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा की जमशेदपुर में सभी व्यापारी हलकों का अपना अपना संगठन है। इन्हीं संगठनों में जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ का अपना अलग स्थान है। सिंभूम चैंबर इन सभी व्यावसायिक संगठनों के साथ मिलकर लगातार व्यवसाय एवं उद्योग के लिए सकारात्मक माहौल के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है।

चेंबर सभी संगठनों के साथ मिलकर काम करता है ।उन्होंने सभी वस्त्र व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि चैंबर हर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी संघ के साथ खड़ा है एवं खड़ा रहेगा। समारोह को संघ के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर बरनवाल, स्वरूप गोलछा, कमल जैन एवं सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव अशोक सारस्वत ने किया अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक कमल किशोर लड्ढा एवं सह संयोजक महेश रायवाला ने किया। समारोह में वस्त्र व्यापारी अपने परिवार सहित देर रात तक नृत्य गीत का आनंद लेते रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदीप बिदासरिया, नवीन बरनवाल, कमल किशोर लड़ा, महेश सरायवाला, वासुदेव छापोलिया, सेवाराम गुप्ता, अशोक सरायवाला, दीनदयाल कांवटिया, पंकज पाड़िया, राजू ठक्कर, योगेश दवे, ललित सरायवाला, विजय अग्रवाल, प्रभा पाड़िया, दिनेश काबरा, अरविंद अग्रवाल, अवध बरनवाल, एवं अन्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर