WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatsila : समारोह पूर्वक मनी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

देश के पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव सनत कालटू चक्रवर्ती के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के द्वारा मऊभंडार में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया और केक काटकर उनकी जयंती मनाइ गई.

इस अवसर पर चक्रवर्ती ने कहा की 1971 में इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को जो सबक सिखाया था और जिस तरह से उसको घुटने पर ला दिया था. ये बात इतिहास के सुनहरे पन्नों पर दर्ज है. विश्व के सुपर पावर अमेरिका ने भारत को धमकी दी कि अगर भारत तत्काल युद्ध नहीं रोकता है, तो हम सातवाँ बेड़ा भेज देंगे और भारत को भयंकर परिणाम भुगतान होगा और बंगाल की खाड़ी की ओर भेज भी दिया था.

Gambhir Car Associate Motion Ads

सातवाँ बेड़ा जो उस वक्त सबसे ख़तरनाक बेड़ा था जिसमें सैकड़ों की संख्या में आधुनिक लड़ाकू विमान, लाखों टन गोला बारूद, पनडुब्बी से लैस था, इंदिरा जी ने तुरंत जवाब देते हुए जोशीले अंदाज़ में कहा की भारत के आन, बान और शान की बात है अमेरिका अपना सातवाँ, आठवाँ या नौवाँ बेड़ा भी भेज दे तो भी हम टस से मस नहीं होंगे. युद्ध से पीछे हटने का तो सवाल ही नहीं है ऐसी थी निडर, साहसी और बहादुर हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी जी. उनके जयंती पर उनको कोटि कोटि नमन. उनके द्वारा किये गए कार्य हमेशा लोगो के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे.

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमशाद खान, बादल गिरी, अज्जू खान, हरवेल सिंह, रपिंदर सिंह, मंजर हुसैन, प्रशांत सीट, संजीवन सीट, आशीष नमाता, विमल नमाता, मानव दास, प्रमोद सिंह, रवि दास, राजा दत्ता, वाहिद खान, पूर्ण चंद्र भकत, मकरा पातर, मो.वसीम, वीर कुमार साव, सरजू महतो, सुनील शर्मा, कल्याण सरकार, बाबू फ्लावर, मो.इरफान, बाबू राव, मुचिराम मांझी, प्रदीप पटेल, संजय बेरा, फ़सीह अहमद, पप्पू सिंह, मनोज कुमार, हुसैन अंसारी, गौरव दास, शम्भू, विश्वनाथ प्रताप सहित अन्य उपस्थित रहें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर