Ranchi : किसके सर सजेगा ताज, फैसला 23 नवंबर को

SHARE:

  • दूसरे चरण के मतदान के साथ ही कुल 1211 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में बंद

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर की शाम पांच बजे संपन्न हो गया. अब देखना यह है कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसका फैसला 23 नवंबर को सामने आएगा. दूसरे चरण के 38 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 528 उम्मीदवारों की किस्मत भी इवीएम में बंद हो गई. इससे पहले फर्स्ट फेज के लिए 13 नवंबर को 43 सीटों पर हुए चुनाव में कुल 683 उम्मीदवारों की कस्मत भी इवीएम में बंद हो चुकी है. दूसरे चरण में किस्मत आजमा रहे 528 उम्मीदवार में 472 पुरूष और 55 महिला उम्मीदवार हैं. एक जेंडर उम्मीदवार भी चुनावी अखाड़े में है. राष्ट्रीय दल से 73 प्रत्याशी हैं, जिनमें 60 पुरुष और 13 महिलाएं हैं. मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय झारखंड की पार्टियों के 28 उम्मीदवार भी चुनावी रण में हैं. इसमें 23 पुरुष और पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 257 है.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : जिला निर्वाचन पदाधिकारी व एसएसपी ने मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हेमंत, बाबूलाल व सुदेश सहित इनकी प्रतिष्ठा है दांव पर

दूसरे चरण में सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो, विधानसभाध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो सहित चार कैबिनेट मंत्री इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह और बेबी देवी की किस्मत का फैसला होगा. इसके अलावा कल्पना सोरेन, सीता सोरेन, लुईस मरांडी और लोबिन हेंब्रम पर भी सभी की नजरें टिकीं होंगी. दूसरे चरण में 11 पूर्व मंत्री भी चुनावी अखाड़े में हैं. स्टीफन मरांडी, हेमलाल मुर्मू, बसंत सोरेन, लुईस मरांडी, बादल पत्रलेख, रंधीर सिंह, सुरेश पासवान, प्रदीप यादव, जेपी पटेल, मथुरा महतो और जलेश्वर महतो की भी किस्मत का फैसला होगा.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : गुरु नानक सेवा दल की बैठक गुरुवार को, नए साल के आगमन पर सजने वाले महान कीर्तन दरबार की तैयारी को लेकर बनेगी रणनीति

दूसरे चरण में इन सीटों पर हुआ चुनाव

दूसरे चरण में 20 नवंबर को राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी में चुनाव संपन्न हुआ.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर