Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर 6 जनवरी को टेल्को से निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

SHARE:

श्रद्धालुओं से अपील पालकी साहिब का स्वागत बसंती या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर करें: भगवान सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिखों के दसवें गुरु साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 358वां प्रकाशपर्व 6 जनवरी, 2025 को जमशेदपुर में श्रद्धा भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर टेल्को गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन शोभा यात्रा के रूप निकाला जाएगा।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुरुवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) की बैठक में सभी गुरुद्वारा प्रतिनिधियों को मौजूदगी में बोले सो निहाल, सतश्रीअकाल के जयकारे के साथ टेल्को से नगर कीर्तन निकाले जाने पर सर्वसम्मत निर्णय लिया गया।
गुरुवार को बैठक का संचालन करते हुए महासचिव अमरजीत सिंह ने बैठक में आए सभी का स्वागत किया।

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने संगत से करबद्ध अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के सम्मान में बसंती या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर पालकी साहिब का स्वागत करे। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने कोल्हान की सभी 34 गुरुद्वारा कमिटियों से अपील करते हुए बयान जारी किया है कि प्रकाशपर्व के पावन मौके पर संगत तथा अन्य संस्थाएं दर्शक बनने के बजाय केसरी या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर बड़ी संख्या में सीजीपीसी के साथ नगरकीर्तन में शामिल हों।

चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन की सुबह ठीक साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा साहिब से रवानगी होगी तथा पूर्व निर्धारित मार्ग से होता हुआ शाम को ठीक पांच बजे साकची गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगा। टेल्को गुरुद्वारा से गुरु महाराज जी की पालकी साहिब की रवानगी भव्य रूप से होगी।

ये होगा नगर कीर्तन का रूट

महासचिव अमरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि निर्धारित रूट अनुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो टाटा मोटर्स मेन गेट, नीलडीह गोलचक्कर, तार कंपनी, टिनप्लेट, गोलमुरी, आर डी टाटा गोलचक्कर व कालीमाटी रोड़ होते हुए साकची गुरुद्वारा में पहुंच कर शाम पांच बजे संपन्न होगा।

सभी गुरुद्वारों में शब्द-कीर्तन के विशेष दिवान का आयोजन होगा। साथ ही इस शुभ अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों में अटूट लंगर की व्यवस्था होगी। सीजीपीसी ने सभी गुरुद्वारा कमिटियों से अपील करते हुए कहा कि अपने संबंधित रूट मार्ग पर पालकी साहिब के स्वागत के लिए सजावटी तोरण द्वार लगायें। पुरे नगरकीर्तन के ट्रैफिक की जिम्मेदारी सेंट्रल सिंह नौजवान सभा ही होगी।

बैठक में ये हुए शामिल

प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष निशांन सिंह, चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, सुखदेव सिंह बिट्टू, टेल्को के प्रधान बलविंदर सिंह, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुखविंदर सिंह राजू, कुलविंदर सिंह पन्नू, प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर, हरमिंदर सिंह मिंदी, प्रधान गुरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, दलबीर सिंह, प्रधान लखविंदर सिंह, प्रधान रणजीत सिंह माथारू, प्रधान रविंद्र सिंह जोगा सिंह, प्रधान अवतार सिंह सोखी, जसवंत सिंह जस्सू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, गुरदीप सिंह लाडी, प्रधान इंद्रजीत सिंह, पतवंत सिंह, जसवीर सिंह गांधी, हरदीप सिंह चनिया, प्रधान बलदेव सिंह, गुरचरण सिंह, सुखवंत सिंह सुक्खू, तरुणप्रीत सिंह बन्नी, प्रधान अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह, बलकार सिंह, प्रधान रविंदर कौर, कमलजीत कौर, सुखवंत कौर, परमजीत कौर समेत कई लोग बैठक में शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर