Giridih : कल्पना व सुदिव्य की जीत पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद के घर पर जश्न का माहौल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शनिवार को गांडेय प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन तथा गिरिडीह के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू के जीत पर बोडो स्थित राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद के आवास के बाहर जश्न का माहौल रहा. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर डॉक्टर सरफराज अहमद को बधाई दी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत पर खुशी जाहिर की. इस मौके पर गांडेय क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा कांग्रेस गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता गण तथा स्थानीय समर्थक मौजूद थे. जिन्होंने जीत का जश्न जबरदस्त तरीके से मनाया. लोग बड़ी संख्या में झंडा लेकर जीत की खुशी में डांस करते नजर आए.

इसे भी पढ़ें Giridih : जीत के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन का हुआ भव्य स्वागत, जताया जनता का आभार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यहां बताते चलें कि कल्पना सोरेन ने गांडेय की सीट से जो विजय प्राप्त की है. यहां से राज्यसभा सांसद विधायक रहे हैं तथा उन्होंने अपनी सीट कल्पना मुर्मू के लिए छोडी थी तथा इस क्षेत्र में डॉक्टर अहमद का जबरदस्त जनाधार रहा है. इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ने कहा कि यह झारखंड की जनता के जीत है. उन्होंने जनता का आभार जताया. डॉ अहमद ने कहा कि झारखंड के लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्य को सराहा है और इसी का प्रतिफल है कि इतनी बड़ी जीत मिली. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को सरकार बनने के बाद विकास की गंगा बहती दिखेगी. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता प्रणव बनवाने भी खुशी जाहिर की तथा झारखंड की जनता का आभार जताया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें