WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand Police : अनुराग गुप्ता ने फिर संभाली पुलिस महकमे की कमान, बोले – पुलिस को संवेदनशील रहने की जरूरत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड में अनुराग गुप्ता, भा०पु०से० ने पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने अपने संबोधन में जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने संबंधी पुलिस को संवेदनशील रहने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही पुलिस का उद्देश्य कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराधों पर नियंत्रण रखना और समाज में शांति और विश्वास बनाये रखने संबंधी बातें कहीं।

अपने संबोधन में जनता के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत किये जाने संबंधी बातों को कहा एवं सभी नागरिकों के साथ निष्पक्षता और समानता का व्यवहार और पीड़ित को त्वरित न्याय पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। विशेष तौर पर महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गो की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। साईबर / संगठित अपराधों एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अलग से पुलिस की टीम बनाकर तकनीकी संसाधनों आदि का प्रयोग करते हुए सार्थक प्रयास सुनिश्चित किया जायेगा। झारखण्ड को अपराध मुक्त और सुरक्षित राज्य बनाने का सार्थक प्रयास सुनिश्चित करने संबंधी बातों पर विशेष बल दिया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पदभार ग्रहण के दौरान आरके मल्लिक, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, डॉ० संजय आनन्दराव लाठकर अपर पुलिस महानिदेशक अभियान, सुमन गुप्ता अपर पुलिस महानिदेशक आधुनिकीकरण एवं प्रशिक्षण, अमोल विनुकांत होमकर पुलिस महानिरीक्षक अभियान, पंकज कम्बोज पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजन, अन्नेपु विजयालक्ष्मी पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, इन्द्रजीत महथा पुलिस उप-महानिरीक्षक झारखण्ड जगुआर, कार्तिक एस० पुलिस उप-महानिरीक्षक विशेष शाखा, नौशाद आलम पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्मिक सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर