फतेह लाइव, रिपोर्टर
हाता से चाईबासा जाने वाले NH-220 राजनगर थाना क्षेत्र के हेंसल के समीप शुक्रवार को रात्रि करीब 10:00 बजे अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को ठोकर मार दी. ठोकर लगने से पति-पत्नि घायल अवस्था में करीब 15 मिनट तक वहीं पड़े रहे. वहीं उस मार्ग से गुजरते लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इस दौरान लोगों ने 108 एम्बुलेंस से सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास किया, लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई. वहीं सूचना पाकर राजनगर पुलिस पहुँची तब तक स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को ईलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल भेज दिया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें : Cyclone Fengal : चक्रवाती तुफान फेंगल ने मचाई तबाही, भारी बारिश के कारण चेन्नई में उड़ाने बंद
बताया जा रहा है कि पति पत्नि किसी शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे उसी दौरान हेंसल के समीप यह दुर्घटना घटी. उस समय किसी ने नही देखा, चुकी रात का वक्त था ज्यादा तर रात्रि में भारी वाहनों का आवागमन होता है, घटना घटने के कुछ देर बाद राहगीरों ने स्कूटी के नीचे दबे घायल अवस्था में पति को और उसकी पत्नी सड़क के पार झाड़ियों में देखा, दोनों को TMH पहुंचाया गया, जहाँ दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान एदल पंचायत के नाटय रुली गाँव के पूर्व वार्ड सदस्य अरुण महतो और उनकी पत्नी निर्मला महतो के रूप में हुई है. अरुण महतो कुछ वर्षों से हाता अपने परिवार के साथ रह रहा था. हाता में उनका वेल्डिंग दुकान है. अरुण महतो का एक बेटा और एक बेटी है, दोनों की शादी हो चुकी है.









































